India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Haryana में शून्य के करीब पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने 8 शहरों में जारी किया रेड अलर्ट

10:32 AM Jan 13, 2024 IST
Advertisement

हरियाणा में सर्दी का सितम जारी है। बता दें हरियाणा (Haryana) में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य के करीब पहुंच गया। हिसार जिले के बालसमंद का पारा प्रदेश में सबसे कम 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं महेंद्रगढ़ जिले का पारा 1 डिग्री पर पहुंच गया।

4 से 5 दिन तक कड़ाके की सर्दी के आसार

मौसम विभाग ने हरियाणा के 8 शहरों में घने कोहरे और सीवियर कोल्ड डे का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, मेवात,पलवल और करनाल शहर शामिल है। कई शहरों में ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ 4 से 5 दिन तक कड़ाके की सर्दी के आसार है। वहीं प्रदेश के शहरों में कोहरे का भी असर देखा जा रहा है।

कोहरे की वजह से ट्रेनें प्रभावित

बता दें कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने से ट्रेनों पर भी असर पड़ा है। यूएचपी कोटा एक्सप्रेस रद्द कर दी गई। जबकि भिवानी से तिल ब्रिज एक्सप्रेस 35 मिनट, जींद जंक्शन से नई दिल्ली ट्रेन 15 मिनट, जाखल जंक्शन से दिल्ली ट्रेन 1.14 घंटे और धौलाधार एक्सप्रेस 1.16 घंटे लेट रही। इसके अलावा नेशनल हाईवे पर वाहन भी रेंग-रेंग कर चलते रहे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article