India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Haryana में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश होने की संभावना

12:09 PM Feb 05, 2024 IST
Advertisement

पिछले कई दिनों में हरियाणा (Haryana)में मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सोमवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हाल सर्द हवाएं चली। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री व अधिकतम 21 डिग्री पर पहुंचा। पिछले चार दिनों के दौरान महेंद्रगढ़ क्षेत्र में करीब 8 एमएम बारिश हुई है। मौसम विभाग द्वारा मंगलवार तक हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है।

दोपहर तक बादल छाए रहने का अनुमान

आपको बता दें पानीपत में सोमवार सुबह हल्के बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दोपहर तक बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।नारनौल क्षेत्र में सुबह से तेज हवा चल रही है। सुबह से बदलवाही होने से बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग भी 5 फरवरी को बारिश होने की बात कह रहा है। क्षेत्र में बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को 8.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

हवा से वायु गुणवत्ता बेहतर बनी हुई

बता दें अंबाला में रात में बिजली गरजने के साथ बारिश हुई। सुबह भी बादल छाए रहे, साथ ही कोहरा छाया रहा। सोमवार और मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना है। बारिश से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो गई है।सोनीपत में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिससे लोगों को कड़के की ठंड से राहत मिल रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री दर्ज

रोहतक में मौसम में ठंडक बनी हुई है। सुबह धुंध छाई रही। इस कारण वाहन चालकों के लिए आवागमन मुश्किल रही। जिले का अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस पर न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम तक बारिश संभावित है।झज्जर में सुबह से शीतलहर चल रही है। अल सुबह बारिश की हल्की फुहार हुई। उसके बाद से ही आसमान में बादल छाए हुए है। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में बारिश होने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज

कैथल में सोमवार को एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश ही स्थिति बनी हुई है। हवाओं के चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मौसम साफ होने की संभावना जताई जा रही है।हिसार में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। सोमवार को सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लोगों को ठंड से राहत मिल रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article