India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Haryana Roadways ड्राइवर की हत्या के विरोध में बसों के थमे पहिए, हड़ताल पर कर्मचारी

01:39 PM Nov 15, 2023 IST
Advertisement

Haryana: अंबाला में रोडवेज बस के ड्राइवर राजवीर की हत्या के विरोध में बुधवार को पूरे प्रदेश में हड़ताल का आह्रवान किया गया है।बता दें इसको लेकर प्रदेशभर में रोडवेज का चक्का जाम किया गया है। इसका असर साइबर सिटी गुरुग्राम में भी देखने को मिल रहा है। साइबर सिटी गुरुग्राम में सभी रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए हैं। रोजवेज कर्मचारी ड्राइवर राजवीर के परिजनों के लिए इंसाफ की मांग कर रहे है।

आपको बता दें हड़ताल कर रहे रोजवेज कर्मचारियों की मांग है कि ड्राइवर राजवीर के हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। इसके साथ ही राजवीर के परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए और परिवार के एक सद्स्य को सरकारी नौकरी दी जाए। रोडवेज कर्मचारी लगातार राजवीर के लिए इंसाफ की मांग कर रहे है जब उनकी मांगों को नहीं माना गया तो आज रोजवेज कर्मचारियों ने पूरे हरियाणा भर में बसों का चक्का जाम किया है।
आज तो कर्मचारियों ने शांति के हड़ताल की
फिलहाल, हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि उनकी मांगे जब तक पूरी नहीं होगी तब तक इसी तरह से कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी। हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान बस स्टैंड और रोडवेज वर्कशॉप में पुलिस तैनात की गई है। फिलहाल आज तो कर्मचारियों ने शांति के हड़ताल की है, लेकिन उनका कहना है कि अगर सरकार ने मांगे नहीं मानी तो वो प्रदर्शन करेंगे।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सोनीपत जिले के रहने वाले ड्राइवर राजवीर की दीवाली की रात को अंबाला के बस स्टैंड पर पार्किंग में ड्यूटी लगी हुई थी। इस दौरान रात को करीब 2 बजे एक डस्टर गाड़ी में 4-5 लोग सवार होकर आए।पार्किंग को लेकर उनका ड्राइवर राजवीर से झगड़ा हो गया। कार सवार लोगों ने राजवीर के साथ मारपीट की, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद जब राजवीर को अस्पताल में भर्ती कराया तो इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article