Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

हरियाणा: कांग्रेस जिला अध्यक्षों के चयन को लेकर पर्यवेक्षक ने पार्टी नेताओं से की बात

कांग्रेस की अध्यक्ष सुधा भारद्वाज सहित अन्य नेता मौजूद रहे

07:43 AM Jun 19, 2025 IST | IANS

कांग्रेस की अध्यक्ष सुधा भारद्वाज सहित अन्य नेता मौजूद रहे

हरियाणा कांग्रेस पार्टी ने जिलाध्यक्षों के चयन के लिए पर्यवेक्षक लाल जी देसाई की अध्यक्षता में पंचकूला में बैठक की। इस बैठक में वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श किया गया। पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए सभी जिलों में ऑब्जर्वर भेजे गए हैं। इस प्रक्रिया में हरियाणा के पूर्व विधायक और अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी अब अपने जिला अध्यक्षों के चुनाव के लिए एक्शन मोड में आ गई है। इस मामले को लेकर कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक लाल जी देसाई बुधवार को पंचकूला पहुंचे और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की और इस विषय पर बात की। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर सभी नेताओं के साथ एक-एक कर बैठक कर सुझाव लिए गए। इस दौरान कालका विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्किंग अध्यक्ष रामकृष्ण गुर्जर और हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुधा भारद्वाज सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

पर्यवेक्षक लाल जी देसाई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके प्रदेश में पार्टी के नए जिलाध्यक्षों के चुनाव के बारे में जानकारी दी। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया, “पिछले दिनों शीर्ष नेता राहुल गांधी (लोकसभा प्रतिपक्ष) ने हरियाणा दौरे के दौरान सभी 22 जिलों के एआईसीसी ऑब्जर्वर और पीसीसी ऑब्जर्वर की बैठक ली थी। बैठक में संगठन सृजन अभियान की प्रक्रिया के बारे में बताया गया, जिसकी शुरुआत सर्वप्रथम गुजरात से हुई थी। इसके अंतर्गत एक महीने तक गुजरात में सभी नेताओं के साथ मिलने का कार्य हुआ था।”

उन्होंने बताया, “इसी क्रम में हरियाणा में बुधवार को एआईसीसी के ऑब्जर्वर हर जिले में जाकर सीनियर नेताओं से मिल रहे हैं। ग्रुप मीटिंग कर रहे हैं, फीडबैक लिया जा रहा है। पूरे देश में कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने की प्रक्रिया तेज है। पहले जहां कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के चयन के लिए प्रदेश के सीनियर नेता, पार्टी के हाईकमान के साथ मिलकर बात करते थे, वहीं अब इस क्रम में बदलाव करते हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं से बातचीत की जा रही है। इस चयन के लिए सभी की राय ली जा रही है।

हरियाणा: अश्विनी वैष्णव ने किया ऑटोमोबाइल मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन

कांग्रेस पर्यवेक्षक ने कहा, “अगर देश के लोकतंत्र को मजबूत करना है तो उससे पहले हम पार्टी के अंदर लोकतंत्र को मजबूत कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी गांधी और नेहरू की विचारधारा को लेकर चलती है। हमारी सोच संघ जैसी नहीं है। संघ में तो नागपुर से एक नाम आता है और उसी पर ठप्पा लग जाता है। हमने जो प्रक्रिया शुरू की है, उसे पार्टी के कार्यकर्ता खूब पसंद कर रहे हैं।”

Advertisement
Advertisement
Next Article