For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

हरियाणा : जिंद में मौसम बदलाव से बीमारियों की चपेट में आ रहे लोग

12:09 PM Mar 24, 2024 IST | Rakesh Kumar
हरियाणा   जिंद में मौसम बदलाव से बीमारियों की चपेट में आ रहे लोग

मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव का असर अब मानव शरीर पर होने लगा है। इस समय दिन के समय तापमान 32 डिग्री तक रहा, जबकि शाम होते ही न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रह रहा है। इससे दिन के समय गर्मी तो रात के समय ठंड का अहसास हो रहा है। इस बदलते मौसम में वायरल, सर्दी, जुखाम, खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल की बात की जाए तो यहां प्रतिदिन 200 से 250 मरीज ऐसे पहुंच रहे हैं जिन्हें या तो बुखार है या फिर सर्दी या खांसी की शिकायत है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन की ओर से भी संदिग्ध मरीजों के टेस्ट करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी मरीजों की अच्छी-खासी संख्या है।

Highlights 

  • जिंद में मौसम बदलाव से बीमारियों की चपेट में आ रहे लोग  
  • लोगों को तेज गर्मी महसूस हो रही  
  • शरीर की तासीर बिगड़ रही 

लोगों को तेज गर्मी महसूस हो रही

इस समय मौसम ऐसा बना हुआ है कि दिन के समय तो लोगों को तेज गर्मी महसूस हो रही है और रात के समय ठंडी हवा बहने के कारण लोग ठंडक भी महसूस कर रहे हैं। लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं, जिसके चलते लोगों के शरीर में दर्द के साथ सर्दी, जुखाम, तेज बुखार, गले में खराश और दर्द, सिर दर्द, खांसी, उल्टी, एलर्जी की शिकायत लेकर निजी तथा नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से अधिक ओपीडी पर्ची बनाई जाती हैं। इनमें से लगभग 250 मरीज ऐसे होते हैं जो वायरल, सर्दी, खांसी, जुकाम व एलर्जी से संबंधित बीमारी बता कर ओपीडी पर्ची बनवाते हैं। दिन की तेज गर्मी के कारण लोग कई बार ठंडी चीजों का सेवन कर रहे हैं वहीं रात को तापमान में ठंडक होने के चलते लोग गरम चीजों का सेवन कर लेते हैं, जिससे शरीर की तासीर बिगड़ रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Rakesh Kumar

View all posts

Advertisement
×