Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Haryana: इस हफ्ते बढ़ेगा तापमान,गई में चलेगी अधिक लू

09:39 AM Apr 22, 2024 IST | Aastha Paswan

Haryana: हरियाणा  में इस हफ्ते में सबसे अधिक गर्मी बढ़ने की संभावना है। वहीं पिछले सप्ताह इस समय तापमान की बात करें तो 38 डिग्री पर पहुंच गया था। बीते की साल की तुलना में इस बार अप्रैल महीने के तीन सप्ताह ठंडे रहे हैं। मौसम विभाग द्वारा माना जा रहा है कि इस बार मई महीने में सबसे अधिक लू का सामना करना पड़ेगा। आम लोगों को इससा भारी परेशानी होगी।

Highlights

इस सप्ताह का मौसम

अप्रैल महीने का चौथा सप्ताह शुरू हो गया है। लेकिन अब भी दोपहर के समय लू चलनी शुरू नहीं हुई है। इसका मुख्य कारण इस बार मौसम ठंडा रहना है। अप्रैल महीने में अब तक चार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गए है। जिससे तापमान में कमी देखने को मिल रही है। रविवार को मौसम साफ ही रहा और दोपहर के समय कुछ समय के लिए लू भी चली।

Advertisement

बीते दिन 35 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

बीते दिन यानि रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं शनिवार तड़के जिले में हल्की वर्षा होने के कारण तापमान में कमी देखने को मिली थी। लेकिन जैसे ही तेज धूप निकली वैसे ही मौसम साफ हो गया और फिर से गर्मी शुरू हो गई है।

मौसम विभाग के विशेषज्ञों की माने तो आने वाले दिनों में मौसम साफ ही रहने वाला है। जिससे किसानों को राहत मिली है। इस समय गेहूं कढ़ाई का कार्य चल रहा है। लेकिन बार-बार मौसम में बदलाव आने के कारण परेशानी आ रही थी। किसानों की माने अगले एक सप्ताह में गेहूं का कार्य पूरा हो जाएगा।

बीते वर्ष 38 डिग्री तक पहुंच गया था तापमान

पिछले साल अप्रैल महीने की बात करे तो दोपहर के समय लू चलनी शुरू हो गई थी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया था। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा था। 21 अप्रैल तक पिछले साल 38.5 डिग्री तक अधिकतम तापमान पहुंच गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article