देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हरियाणा के रेवाड़ी में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। वहीं छह लोग घायल हो गए हैं। हादसे का शिकार हुए सभी लोग खाटू श्याम के दर्शन करके लौट रहे थे। सभी मृतक गाजियाबाद के बताए गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, रेवाड़ी के गांव खरखड़ा के पास एक गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया था। गाड़ी में सवार लोग स्टेपनी बदल रहे थे, इसी दौरान एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में चार महिला और दो पुरुष शामिल हैं। हादसे का शिकार हुए लोग खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे।