For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Haryana Weather: हरियाणा में मानसूनी बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में अलर्ट जारी

02:16 PM Aug 03, 2025 IST | Neha Singh
haryana weather  हरियाणा में मानसूनी बारिश ने बदला मौसम का मिजाज  कई जिलों में अलर्ट जारी
Haryana Weather

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून के सक्रिय होने के बाद से लगातार हो रही बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। राज्य के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस बार हरियाणा में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। जहां 2 अगस्त तक औसतन 214.8 मिमी वर्षा की उम्मीद थी, वहीं अब तक 269.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Haryana Weather:  आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र ने यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, सिरसा, फतेहाबाद और कैथल जिलों के 25-50% हिस्सों में बारिश की संभावना है। पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, रोहतक, हिसार, चरखी दादरी और झज्जर के 50-75% हिस्सों में अच्छी बारिश का अनुमान है। 6 अगस्त तक मौसम खराब बना रह सकता है।

Haryana Weather
Haryana Weather

Haryana Weather Today

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि अगले 3 घंटों में यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल में भारी बारिश हो सकती है। अंबाला में बारिश की शुरुआत हो चुकी है। शनिवार को पानीपत, रोहतक और झज्जर में भी वर्षा हुई।

Haryana Weather: कल इन जगहों पर होगी बारिश

4 अगस्त को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में 0–25%, जबकि जींद और भिवानी में 25–50% वर्षा की संभावना जताई गई है। पंचकूला, अंबाला, करनाल, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम और पलवल समेत कई जिलों में 50–75% और यमुनानगर, फरीदाबाद, पानीपत में 75–100% बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें- पंजाब के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

Advertisement
Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×