For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आचार संहिता लगने के बाद क्यों हुआ हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, चुनाव आयोग ने क्या कहा?

09:28 AM Mar 23, 2024 IST | NAMITA DIXIT
आचार संहिता लगने के बाद क्यों हुआ हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार  चुनाव आयोग ने क्या कहा

हरियाणा में नायब सैनी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर सवाल उठ गए हैं। बता दें कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा की शिकायत पर निर्वाचन आयोग ने मंत्रिमंडल के विस्तार पर हरियाणा सरकार के चीफ सेक्रेटरी से जवाब मांगा है।

  • नायब सैनी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर सवाल उठ गए
  • मंत्रिमंडल के विस्तार पर हरियाणा सरकार के चीफ सेक्रेटरी से मांगा जवाब

आयोग को भेजी अपनी शिकायत में आरोप लगाया

आपको बता दें हरियाणा सरकार ने चुनाव आचार संहिता लगने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। विधायक शर्मा ने आयोग को भेजी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 16 मार्च को देश में आदर्श आचार संहिता लागू है। इसके बावजूद हरियाणा सरकार ने 19 मार्च को मंत्रिमंडल का विस्तार कर आठ मंत्रियों को राजभवन में शपथ दिलवाई।

आदर्श आचार संहिता में नई नियुक्ति पर रोक

बता दें हरियाणा सरकार के गजट नोटिफिकेशन में स्पष्ट लिखा है कि राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के परामर्श पर 8 मंत्रियों की नियुक्ति करवाई। आदर्श आचार संहिता में नई नियुक्ति पर रोक है। इसके बावजूद मंत्री पद पर नियुक्ति दिलवाना सरासर आदर्श संहिता का उल्लंघन है।

अधिकारियों पर सख्त से सख्त से कार्रवाई की जाए- शर्मा

विधायक शर्मा का कहना है कि नए मंत्रियों की नियुक्ति जातिगत एवं क्षेत्रीय समीकरण को देखते हुए की गई है। आचार संहिता में स्पष्ट लिखा है कि कोई ऐसा कार्य नहीं किया जाना चाहिए जो मतदाताओं को लुभाने एवं उन्हें अपनी ओर आकर्षित करता हो। शर्मा ने मांग की थी कि आचार संहिता के उल्लंघन पर दोषी अधिकारियों पर सख्त से सख्त से कार्रवाई की जाए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×