W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

हरियाणा : तीन बच्चों के साथ महिला ने लगाई पानी की टंकी में छलांग, तीनों बच्चों की मौत, गंभीर हालत में महिला

हरियाणा के जिले के खेरला गांव में मंगलवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ पानी की टंकी में कथित रूप से छलांग लगा दी। पुलिस ने बताया कि घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गई है जबकि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

10:29 AM Nov 23, 2022 IST | Desk Team

हरियाणा के जिले के खेरला गांव में मंगलवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ पानी की टंकी में कथित रूप से छलांग लगा दी। पुलिस ने बताया कि घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गई है जबकि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

हरियाणा   तीन बच्चों के साथ महिला ने लगाई पानी की टंकी में छलांग  तीनों बच्चों की मौत  गंभीर हालत में महिला
हरियाणा के जिले के खेरला गांव में मंगलवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ पानी की टंकी में कथित रूप से छलांग लगा दी। पुलिस ने बताया कि घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गई है जबकि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर करीब 12 बजे की है जब महिला ने अपने मकान के भीतर बनी टंकी में छलांग लगा दी। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने उन्हें बाहर निकाला लेकिन सभी की मौत हो चुकी थी।
घटना के वक्त महिला का 12 वर्षीय बेटा स्कूल में था
पुलिस ने अनुसार शकुनत (33) को अस्पताल ले जाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। महिला कथित रूप से आत्महत्या करने के लिए टंकी में कूदी थी। घटना में शबाना (10), साद (8) और चार महीने के इकरार की मौत हो गई है। वहीं घटना के वक्त महिला का 12 वर्षीय बेटा स्कूल में था। 
नूंह सदर थाने के प्रभारी निरीक्षक भारत सिंह ने बताया, ‘‘महिला के पति मोहम्मद आरिफ की तहरीर पर हमने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद आज शाम सभी शव उन्हें सौंप दिए गए हैं। आगे की जांच की जा रही है।’’ महिला बच्चों के साथ पानी की टंकी में क्यों कूदी, इसका पता अभी तक नहीं चल सका है। 
तीनों शवों को अपने कब्जे में लिया 
हालांकि, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कोई पारिवारिक मामला हो सकता है। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर भरत सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे महिला शकुंत अपने घर में बच्चों के साथ अकेली थी। उसका एक 12 साल का लड़का शोएब स्कूल में पढ़ने गया था। बाकी तीन बच्चे घर पर थे।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×