Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हरियाणा के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ इजराइल रवाना

NULL

10:22 AM Sep 24, 2017 IST | Desk Team

NULL

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में एक प्रतिंनिधि मंडल आज इजराइल रवाना हुआ। ये आठ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल जो एक सप्ताह के लिए इजराइल गया है, वहां दुग्ध उत्पादन, फूलों की खेती सहित किसानों और पशुपालन जैसे विषयों पर गहन अध्ययन करेगा। कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में रवाना हुए दल में विधायक श्याम सिंह राणा, नरेश कौशिक, पशुधन विकास बोर्ड के चैयरमैन त्रषि प्रकाश शर्मा व अन्य अधिकारी शामिल हैं। इजराइल रवाना होने से पूर्व कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के किसान की तरक्की के लिए प्रदेश सरकार ने अनेक ठोस कदम उठाये हैं।

जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पशु पालकों की बदौलत हरियाणा में दुग्ध उत्पादन बढ़ा है। आज हरियाणा में रोजाना दूध का उत्पादन दो करोड़ 46 लाख लीटर तक पहुंच गया है। तीन साल पहले यह सवा दो करोड़ लीटर प्रति दिन पर था। अब हरियाणा से आगे पंजाब केवल पांच हजार लीटर प्रतिदिन आगे है। गुजरात शेष में सर्वाधिक दूध उत्पादन वाला राज्य है। इस दौरे के संदर्भ में उन्होंने कहा कि इस दल का मुख्य अध्ययन दुग्ध उत्पादन, पशुपालन के अलावा फूलों की खेती पर भी रहेगा।

धनखड़ ने कहा कि हालांकि हरियाणा में पशुओं की संख्या के बजाय उनका औसत उत्पादन बढाने की दिशा में कई कदम उठाये जा रहे हैं। जिनमें पशुओं को दिए जाने वाले चारे की गुणवत्ता पर ध्यान देने सहित कई विषय शामिल हैं। सात दिन के दौरे पर रवाना हुए प्रतिंनिधि मंडल में संबंधित विभागों के आला अधिकारी भी शामिल हैं।

(आहूजा)

Advertisement
Advertisement
Next Article