W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

समृद्धि, विरासत व विकास का अलौकिक दृश्य प्रस्तुत करेगी हरियाणा की झांकी

समृद्ध हरियाणा-विरासत और विकास’ थीम पर बनाई गई है हरियाणा की झांकी

04:44 AM Jan 23, 2025 IST | Rahul Kumar

समृद्ध हरियाणा-विरासत और विकास’ थीम पर बनाई गई है हरियाणा की झांकी

समृद्धि  विरासत व विकास का अलौकिक दृश्य प्रस्तुत करेगी हरियाणा की झांकी
Advertisement

इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में नई दिल्ली कर्तव्य पथ पर हरियाणा की झांकी प्रदेश की समृद्धि, विरासत और विकास का अलौकिक दृश्य प्रस्तुत करेगी। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन के माध्यम से मानवता को दिए गए गीता के दिव्य संदेश के रूप में जहां हमारी फाइनल रिहर्सल से पहले आरआर कैंप में प्रदर्शित की गई

समृद्ध विरासत को दर्शाया गया है वहीं तकनीकी व नवाचार के क्षेत्र में हरियाणा के निरंतर विकास व खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते स्पोट्स पावर के रूप में बनी हरियाणा की नई झलक भी झांकी के माध्यम से दिखाई देगी।यह जानकारी सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के महानिदेशक के. एम, पांडुरंग ने आज आरआर (राष्ट्रीय रंगशाला) कैंप, नई

दिल्ली में हरियाणा की झांकी को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करते हुए दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा की झांकी के अग्र भाग में कुरुक्षेत्र के पवित्र ज्योतिसर तीर्थ पर महाभारत युद्ध से पूर्व भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को गीता का उपदेश देने का चित्रण किया गया है। यह वह दिव्य संदेश है जो भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन के माध्यम से संपूर्ण मानव जाति को दिया था। यह भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत में हरियाणा के स्थाई योगदान का प्रमाण है। पांडुरंग ने बताया कि झांकी के पिछले हिस्से में गुरुग्राम की गंगनचुंबी इमारतों, आधुनिकीकरण और शहरीकरण का मिश्रण दिखाया गया है।

इस खंड में दर्शाया गया है कि हरियाणा किस प्रकार प्रौद्योगिकी, तकनीक व नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बना है। पीपीपी मॉडल पर गुरुग्राम का आधुनिकीकरण और सॉफ्टवेयर निर्यात में अग्रणी होना नए व समृद्ध हरियाणा की पहचान है। टेक्नोलोजी के एडवांसमेंट के साथ-साथ हरियाणा स्टार्ट-अप व इनोवेशन में भी अग्रणी राज्य के रूप में अपनी पहचान बना उन्होंने बताया कि झांकी के अंतिम खंड में गगनचुंबी इमारत पर हरियाणा के ओलंपियन खिलाड़ी लाईव खड़े होंगे जिनके माध्यम से हरियाणा की खेल उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। हरियाणा को व्यापक रूप से एक खेल महाशक्ति के रूप में जाना जाता है।

देश की कुल 2 प्रतिशत आबादी और 1.34 प्रतिशत क्षेत्रफल वाला हरियाणा राज्य ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों सहित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के 30 प्रतिशत से अधिक पदकों का योगदान देता है। इस वर्ष हरियाणा के एथलीटों ने 16 ओलंपिक और पैरालंपिक पदक जीते जिसके चलते हरियाणा ने स्पोट्स पावर हब के रूप में नई पहचान बनाई है। । यह हरियाणा सरकार की उत्कृष्ट खेल नीति, खिलाड़ियों को मिल रहे प्रोत्साहन तथा राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की अथक मेहनत का परिणाम है। यह खंड हरियाणा के एथलीटों की अथक मेहनत, समर्पण और सफलता का सम्मान करता है

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar

View all posts

Advertisement
×