W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दवा नहीं, हंसी है सबसे Best इलाज! 'World Laughter Day 2026' पर जानें खुलकर हंसने के ये 6 बेमिसाल फायदे

02:04 PM May 03, 2026 IST | Khushi Srivastava
दवा नहीं  हंसी है सबसे best इलाज   world laughter day 2026  पर जानें खुलकर हंसने के ये 6 बेमिसाल फायदे
Hasne ke Fayde (AI Generated)
Hasne ke Fayde: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतने व्यस्त हैं कि अपनों के साथ बैठकर दो पल मुस्कुराने का भी वक्त नहीं मिलता। ऑफिस का काम, घर की चिंताएं और हर दिन की भागदौड़ हमें मानसिक रूप से थका देती है। ऐसे में एक छोटी सी हंसी भी किसी दवा से कम नहीं है। हंसना सिर्फ खुशी दिखाने का तरीका नहीं है, बल्कि यह हमारे शरीर के लिए एक जरूरत है।

World Laughter Day 2026: आज है 'वर्ल्ड लाफ्टर डे'

Hasne ke Fayde
Hasne ke Fayde (Freepik)

हर साल मई के पहले रविवार को 'वर्ल्ड लाफ्टर डे' मनाया जाता है। इसे मनाने का खास मकसद यह है कि लोग अपनी चिंताओं को भूलकर खुलकर हंसें और एक खुशहाल जिंदगी जिएं। तनाव की स्थिति में 'लाफ्टर योग' एक बेहतरीन तरीका है, जो बिना किसी खास वजह के भी हमें हंसना सिखाता है और मानसिक शांति देता है। डॉक्टर्स का भी कहना है कि खुलकर हंसने से हमारा दिमाग शांत रहता है और शरीर बीमारियों से दूर रहता है।

Advertisement

Laughter Therapy Benefits: क्या है लाफ्टर योग?

लाफ्टर योग एक खास तरह की कसरत है। इसमें हम बिना किसी चुटकुले या वजह के, जानबूझकर समूह में जोर-जोर से हंसते हैं। अगर हम बनावटी हंसी भी हंसते हैं, तब भी हमारा शरीर 'एंडोर्फिन' नाम का हार्मोन पैदा करता है। यह हार्मोन हमें खुश रखता है और मानसिक तनाव को कम कर देता है। हंसना पूरी तरह मुफ्त होती है और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। यह एक छोटा सा काम है, लेकिन इसके परिणाम बहुत बड़े हैं। आइए जानें Hasne se Health Benefits Kya Hote Hain, साथ ही जानेंगे की हंसना कैसे रिश्तों को सुधारने में मदद करता है।

Advertisement

Hasne ke Fayde: हंसने के मुख्य फायदे

Hasne ke Fayde
Hasne ke Fayde (Freepik)

1. तनाव और घबराहट से छुटकारा

अगर आप दिन भर की परेशानियों से घिरे रहते हैं, तो हंसी आपके लिए सबसे सरल इलाज है। जब आप ठहाका लगाकर हंसते हैं, तो शरीर की मांसपेशियां ढीली होती हैं और मन को सुकून मिलता है। इससे बेचैनी और चिंता कम हो जाती है।

Advertisement

2. हृदय स्वास्थ्य और बेहतर ब्लड सर्कुलेशन

हंसना हमारे हृदय के लिए एक बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज है। हंसने से नसों में खून का बहाव तेज होता है। यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। नियमित रूप से खुश रहने वाले लोगों को दिल की बीमारियां होने का खतरा कम रहता है।

3. बीमारियों से लड़ने की ताकत

स्वस्थ्य जीवन के लिए मजबूत इम्यूनिटी का होना बहुत जरूरी है। हंसी हमारे शरीर में एंटीबॉडीज और Protective Cells को बढ़ाती है। इसका मतलब है कि अगर आप ज्यादा हंसेंगे, तो आपका शरीर वायरस और बैक्टीरिया से बेहतर तरीके से लड़ पाएगा और आप बार-बार बीमार नहीं पड़ेंगे।

4. प्राकृतिक पेनकिलर

हंसी दर्द को सहने की क्षमता भी बढ़ा देती है। जब हम हंसते हैं, तो शरीर में ऐसे नैचुरल केमिकल निकलते हैं जो दर्द के अहसास को कम कर देते हैं। इसीलिए अस्पतालों में आजकल मरीजों के लिए 'लाफ्टर थेरेपी' का सहारा लिया जाता है।

5. अच्छा मूड और गहरी नींद

अच्छी सेहत के लिए रात को सुकून की नींद आना बहुत जरूरी है। हंसने से दिमाग की उलझनें खत्म होती हैं और नेगेटिव विचार दूर होते हैं। इससे न सिर्फ रात को नींद अच्छी आती है, बल्कि अगले दिन सुबह उठने पर आप खुद को बहुत एनर्जेटिक और पॉजिटिव महसूस करते हैं।

6. सामाजिक जुड़ाव और रिश्तों में सुधार

हंसी लोगों को करीब लाने में मदद करती है। जब आप परिवार या दोस्तों के साथ मिलकर हंसते हैं, तो आपसी भरोसा और प्यार बढ़ता है। एक खुशमिजाज इंसान के आसपास रहने से दूसरे लोग भी खुश रहते हैं, जिससे घर और दफ्तर का माहौल सकारात्मक बना रहता है।
यह भी पढ़ें-सावधान! Bladder से Kidney तक फैल सकता है Urinary Tract Infection, जानें इसका कारण और बचाव का तरीका
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×