Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Hastrekha Vigyan: हस्तरेखाएं कैसे बताती हैं रिलेशनशिप और मैरिज के योग

03:34 PM Dec 25, 2023 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid

यह जरूरी नहीं कि सभी पास अपनी जन्म कुंडली उपलब्ध हो। इसके बहुत से कारण हो सकते हैं। जैसे जन्म संबंधी आकड़ों का नहीं होना। या फिर जन्म समय में किसी तरह की भ्रान्ति होना। कुछ मामलों में घर वालों की अनदेखी के कारण भी जन्म समय आदि का अंकन नहीं हो पाता है। जिसके कारण जन्म कुंडली का बनाया जाना संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में हमें हाथों के आधार पर ही किसी भी अच्छी-बुरी घटना का आकलन करना होता है। हालांकि जन्म कुंडली नहीं होने पर रमल और टैरो जैसी विधियों से भी भविष्य देखा जाता है लेकिन सबसे लोकप्रिय विद्या हस्तरेखाएं हैं। हस्तरेखाओं का इतिहास बहुत प्राचीन है। रामायण काल से हस्तरेखाओं से फल कहने की प्रक्रिया अनवरत जारी है।

Advertisement

वैसे तो हस्तरेखाओं से जीवन के सभी पक्षों को देखा जा सकता है तथापि विवाह और रिलेशनशिप से रिलेटेड मैटर ज्यादा आसानी से देखा जा सकता है। क्यों कि अक्सर रिलेशनशिप या मैरिज के टिप्स हाथों की रेखाओं में बहुत क्लीयर दिखाई दे जाते हैं। रिलेशिनशिप कैसे और कब होगी। विवाह कब होगा। क्या विवाह सक्सेस होगा या फिर तलाक होगा, जैसी बातों के संबंध में हस्तेरेखाऐं हमें ज्यादा सटीकता से बना पाती हैं।

हथेली पर विवाह के सूत्र

आमतौर पर किनिष्ठिका अंगुली के नीचे बुध पर्वत पर विवाह की रेखाओं को माना गया है। लेकिन यह केवल एक भ्रम ही है। इन रेखाओं के संबंध में मान्यता है कि जितनी रेखाएं होंगी उतने ही विवाह होंगे। जबकि अनुभव यह बिल्कुल झूठ सिद्ध होता है। कुछ हाथों में यहां दो या अधिक रेखाएं पाई जाती है लेकिन विवाह एक ही होता है। इसके विपरीत कुछ लोगों के हाथों में केवल एक ही रेखा मिलती है लेकिन उनके विवाह दो हो जाते हैं। मैंने साधुओं और आजन्म अविवाहित लोगों हाथों में भी इन रेखाओं को देखा है, अतः इन रेखाओं को विवाह रेखा नहीं समझना चाहिए। यह एक बहुत बड़ा भ्रम फैलाया गया है।

विवाह की आयु को देखने के लिए बृहस्पति का क्षेत्र और शनि रेखा सबसे सटीक आकलन देती है। इसके अलावा शुक्र का क्षेत्र और तर्जनी अंगुली से भी विवाह की आयु को देखना चाहिए। यदि तर्जनी अंगुली सशक्त हो तो विवाह पारिवारिक परम्परा में चली आ रही एक निश्चित आयु में हो जाता है। यदि तर्जनी अंगुली में दोष हो तो विवाह में विलम्ब होता है।

हस्तरेखाओं में विवाह के योग

क्या उपाय करें

Astrologer Satyanarayan Jangid
WhatsApp - 6375962521

Advertisement
Next Article