W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'मुसलमानों को टारगेट कर नफरत...', पहलगाम हमले पर सपा सांसद का बड़ा बयान

पहलगाम हमले पर सपा सांसद का कड़ा रुख

10:57 AM May 01, 2025 IST | Shivangi Shandilya

पहलगाम हमले पर सपा सांसद का कड़ा रुख

 मुसलमानों को टारगेट कर नफरत      पहलगाम हमले पर सपा सांसद का बड़ा बयान
Advertisement

सपा सांसद अफजाल अंसारी ने पहलगाम हमले के बाद मुसलमानों और कश्मीरी छात्रों के खिलाफ हो रही नफरत पर चिंता जताई है। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार समर्थित लोग और आतंकियों की सोच एक जैसी है। सपा सांसद ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पंजाब के पटियाला में कुछ दक्षिणपंथी समूहों के कार्यकर्ताओं ने कश्मीरी छात्रों पर हमला किया।

यूपी के गाजीपुर से सपा के सांसद अफजाल अंसारी ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने मौजूदा मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से देश में कई जगहों पर मुसलमानों और कश्मीरी छात्रों को निशाना बनाया जा रहा है, हम उसकी कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नफरत फैला रहे हैं और सरकार समर्थित लोग और आतंकियों की सोच भी एक जैसी है।

मोदी सरकार की विफलता

मीडिया से बात करते हुए बलिया से सपा सांसद अफजल ने पहलगाम घटना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा,”पहलगाम की घटना केंद्र की मोदी सरकार की विफलता है.” उन्होंने आगे कहा,”जहां यह घटना हुई वह जगह पाकिस्तान की सीमा से डेढ़ सौ किलोमीटर दूर है। आतंकियों में इतना साहस कहां से आएगा कि वो इतनी दूर चलकर पहलगाम पहुंच गए? यह समय है उन्हें जवाब देने का, अगर मिलीभगत नहीं है तो सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। POK को भारत का हिस्सा बनाना चाहिए।”

मुस्लिमों को बनाया जा रहा निशाना-अफजाल

उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में मुस्लिम समाज और कश्मीरी छात्रों को निशाना बनाए जाने की निंदा की। सपा सांसद ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पंजाब के पटियाला में कुछ दक्षिणपंथी समूहों के कार्यकर्ताओं ने कश्मीरी छात्रों पर हमला किया। उनके अनुसार हरियाणा में भी मुस्लिमों की दुकानों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। देश में कई अन्य जगहों पर भी ऐसी घटनाएं हुई हैं।

जाति जनगणना पर क्या कहा?

सपा सांसद ने कहा कि जाति आधारित जनगणना कराने का केंद्र सरकार का फैसला पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के दबाव का नतीजा है और आने वाले समय में सरकार को जाति आधारित जनगणना के निष्कर्षों के अनुसार अब तक वंचित लोगों को अधिकार देने होंगे।

Waves Summit inaugurated: पीएम मोदी ने भारतीय सिनेमा की विरासत को सराहा

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×