Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

क्या आपने देखी रामलला की तीसरी मूर्ति? ‘कृष्ण शिला’ से हुई है तैयार

11:02 AM Jan 25, 2024 IST | Pratibha

Ram Mandir 3rd Ramlala: सोशल मीडिया पर राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही इससे जुड़ी तमाम खबर चर्चे में बनी हुई हैं। पहली 2 मूर्तियों की तस्वीरें पहले ही सामने आ गई थीं। अब तीसरी रामलला (Ram Mandir 3rd Ramlala) की मूर्ति जो अयोध्या में राम मंदिर के भव्य गर्भगृह में रखी हुई है। इसे भी मूर्तिकार गणेश भट्ट द्वारा काले पत्थर से बनी हुई है।

कृष्ण शिला से बनी है मूर्ति

राम मंदिर के लिए तैयार की गई तीन मूर्तियों में से तीसरी मूर्ति की तस्वीर भी अब सामने आ चुकी है। इस मूर्ति को कर्नाटक के मैसूर के हेगदादेवना कोटे इलाके में एक खेत में पाए गए काले पत्थर की मदद से बनाया गया है। इस पत्थर (Ram Mandir 3rd Ramlala) को कृष्ण शिला कहा जाता है। वहीं, मूर्ति की ऊंचाई भी 5 फीट के करीब बताई जा रही है।

अरुण योगीराज की चुनी गई मूर्ति

राम मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित करने के लिए तीनों मूर्तियों (Ram Mandir 3rd Ramlala) में से कर्नाटक के अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई मूर्ति को चुना गया है। 5 साल के रामलला की मूर्ति की ऊंचाई 51 इंच रखी गई है। इसके चारों और आभामंडल है। वहीं, मूर्ति के दांए से बाएं तक भगवान विष्णु के 10 अवतार बनाए गए हैं। जो कूर्म, वामन, नरसिंह, परशुराम, राम, कृष्ण, मत्स्य, वाराह, बुद्ध और कल्कि हैं। मूर्ति का वजन करीब 200 किलो बताया जा रहा है।

मूर्ति पर उकेरा गया सनातन धर्म के चिन्ह

रामलला की प्रतिमा के सिर पर सूर्य विराजमान हैं और वहीं आभामंडल (Ram Mandir 3rd Ramlala) के नीचे राम जी के परम भक्त हनुमान जी बनाए गए हैं। इसके अलावा मूर्ति पर सनातन धर्म के प्रतीक चिन्ह जैसे  स्वास्तिक, ओम, चक्र और गदा भी उकेरे गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

 

Advertisement
Advertisement
Next Article