क्या आपने देखी है नोटों की अनोखी मंडी, बैग भरकर ले जाते हैं लोग
सोमालिया की अनोखी मंडी में नोटों का व्यापार
सोमालिया की अनोखी मंडी में नोटों का व्यापार होता है। यहां शिलिंग करेंसी की कोई वैश्विक मान्यता नहीं है, जिसके कारण लोग बैग भरकर नोट खरीदते हैं। एक डॉलर के सामान के लिए नौ हजार शिलिंग की जरूरत पड़ती है। यह मंडी इस अनोखे व्यापार के कारण चर्चा में है।
दुनियाभर में कई तरह के बाजार लगते हैं। कुछ बाजार अपने तरह-तरह के सामान बेचने के लिए फेमस होते हैं। लोंगो को अपने जरूरत के सामान को खरीदने के लिए अलग-अलग दुकानों पर जाना पड़ता है, जैसे बर्तन, कपड़े, ज्वैलरी, जूते-चप्पल आदि। इसके अलावा भी बाजार में बहुत सारी चीजे देखने को मिल जाती हैं। इसी तरह बाजार में कई तरह की मंडियां भी लगती हैं, जैसे सब्जी मंडी, फूल मंडी, कपड़े की मंडी आदि। आप भी सब्जी लेने सब्जी मंडी जाते ही होंगे। यहां पर आपको सभी तरह की सब्जी आसानी से मिल जाती है। बाजार में कही भी अगर आप किसी भी चीज को खरीदने जाते हैं तो आपको उसके बदले दुकानदार को पैसे देने पड़ते है। पैसे आप चाहे कैश दें या फिर ऑनलाइन। पर क्या हो अगर कोई आप से कहे कि एक ऐसा भी बाजार है जहां सामान नहीं बल्कि नोट बिकते हैं। जी हां, बिलकुल सही पढ़ा।
लोग दुनिया में लोगों ने कई तरह की मंडी देखी होगी। लेकिन क्या आपने कभी नोटों की मंडी देखी है? एक ऐसा देश भी है जो नोटो की मंडी लगाता है। जहां लोग पहुंच कर नोटों का बंडल खरीदतें हैं। आज हम आपको बताएगें एक ऐसी मंडी के बारे में, (somalia money market) जहां आपको सामान खरीदने के लिए पैसों की जरूरत नहीं है। एक ऐसी मंडी जहां पैसे ही बिकते है। यहां इतना पैसा है कि लोग यहां आकर बैग में पैसे लेकर जाते हैं आइये जानते है कि इस बाजार में क्यों पैसे बेचे और खरीदे जाते है।
Viral Video: महिला ने मच्छरों से निकाली ऐसी दुश्मनी, डर के साए में मच्छर समाज
इस देश के नोटों को क्यों नहीं मिली मान्यता?
सोमालिया एक ऐसी जगह जो सोमालीलैंड से अलग हो गई थी। इसे आजतक देश का दर्जा नहीं दिया गया। यहां की आबादी लगभग 40 लाख के आस पास है। यहां शिलिंग करेंसी चलती है, इस करेंसी की किसी भी देश में कोई अहमियत नहीं है। यहां एक डॉलर के सामान को लेने के लिए नौ हजार तक कि शिलिंग देनी पड़ती है। यहां सब्जी खरीदने के लिए भी बैग में पैसे ले जाने पड़ते हैं। अगर सोना या अन्य ऐसी वस्तु खरीदनी हो जो बहुत महंगी हो तो उसके लिए बैग नहीं गाड़ी की जरूरत पड़ेगी। अगर लोंगो को नोट चाहिए तो उन्हे वहां की मंडी जाकर नोट खरीदने होगें।