टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

क्या आपने देखा प्रियंका और मालती मैरी का ये वीडियो..? बॉलीवुड गाने पर एन्जॉय करती दिखी मां-बेटी

हालांकि अभी तक प्रियंका ने मालती मैरी का फेस रिवील नहीं किया है। एक्ट्रेस अपनी बेटी संग एक और वीडियो को पोस्ट किया है। फैंस को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है क्योंकि इस वीडियो का बॉलीवुड से क्नेक्शन है।

10:52 AM Aug 28, 2022 IST | Desk Team

हालांकि अभी तक प्रियंका ने मालती मैरी का फेस रिवील नहीं किया है। एक्ट्रेस अपनी बेटी संग एक और वीडियो को पोस्ट किया है। फैंस को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है क्योंकि इस वीडियो का बॉलीवुड से क्नेक्शन है।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका
चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के
बीच अपनी झलकियां शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस के अपने घर एक नन्ही परी
ने जन्म लिया है। एक्ट्रेस अपनी बेटी मालती मैरी जोनास से जुड़ी अपडेट्स फैंस के
बीच शेयर करती रहती है। प्रियंका अपनी बेटी की फोटोज वीडियोज शेयर करती रहती है।
हालांकि अभी तक प्रियंका ने मालती मैरी का फेस रिवील नहीं किया है। एक्ट्रेस ने अपनी
बेटी संग एक और वीडियो को पोस्ट किया है। फैंस को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है
क्योंकि इस वीडियो का बॉलीवुड से क्नेक्शन है।

Advertisement

बता दें कि प्रियंका
चोपड़ा और निक जोनस ने इस साल मदर्स डे पर अपनी बेटी का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर
किया था। दोनों सरोगेसी के जरिए माता पिता बने हैं। मालती के फोटो संग दोनों ने एक
इमोशनल पोस्ट भी लिखी थी। प्रियंका ने पोस्ट में बताया था कि मालती ने अस्पताल में
100 दिनों से ज्यादा का समय बिताया है और उसके बाद ही वह घर आई हैं।

प्रियंका सोशल मीडिया पर
अपनी बेटी संग फोटो, वीडियो पोस्ट करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने बेटी
मालती संग एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में प्रियंका और मालती बॉलीवुड के गाने
पर
एन्जॉय करती दिख रही है। एक बार फिर प्रियंका ने बेटी का चेहरा न दिखाते हुए बैक साइड से उनकी झलक शेयर
की है। वीडियो बैकग्राउंड में बॉलीवुड गाना
ससुराल गेंदा फूल सुनाई दे रहा है।

वीडियो में न तो
मालती का चेहरा दिखाई दे रहा है और न प्रियंका नजर आ रही हैं। पीच कलर का फ्रॉक
पहनी मालती ने मैचिंग हेयरबैंड भी लगाया हुआ है। वीडियो में एक्ट्रेस का केवल हाथ
दिख रहा है, जहां उन्होंने
अपनी लाडली को कमर से पकड़ रखा है और अपने हाथों से ही गाने की बीट्स पर टैप करती
दिखी हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है
, शनिवार की सुबह ऐसी हो।

Advertisement
Next Article