टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

महिलाओं और पुरुषों के इन अंगों पर तिल होना करता है धनवान की और इशारा

बहुत सारे निशान जन्म के साथ शरीर पर होते हैं जबकि शरीर पर समय के साथ बाकी निशान आते हैं। शरीर पर इन निशानों और चिह्नों का महत्व समुद्रशास्‍त्र

10:57 AM Nov 01, 2019 IST | Desk Team

बहुत सारे निशान जन्म के साथ शरीर पर होते हैं जबकि शरीर पर समय के साथ बाकी निशान आते हैं। शरीर पर इन निशानों और चिह्नों का महत्व समुद्रशास्‍त्र

बहुत सारे निशान जन्म के साथ शरीर पर होते हैं जबकि शरीर पर समय के साथ बाकी निशान आते हैं। शरीर पर इन निशानों और चिह्नों का महत्व समुद्रशास्‍त्र में बताया है। साथ ही मतलब भी बताया गया है। 
Advertisement
समुद्रशास्‍त्र में लहसन, मस्सा और तिल का महत्व बताया गया है। शुभ और अशुभ परिणाम यह स्थिति के अनुसार शरीर के विभिन्‍न अंगों में देते हैं। शरीर पर इन तिलों के बारे में बताते हैं जो आपको शुभ संकेत देते हैं। चलिए जानते हैं-
कान के पास तिल

अगर किसी पुरुष के कान के पास वाले दाईं हिस्से में तिल होता है तो वह शुभ संकेत देता है। इस तिल का अर्थ होता है कि विभिन्न तरह की भौतिक सुख सुविधाएं और खुशियां आपको जीवन में मिलेंगी। 
ये तिल दर्शाते हैं सामान्य जीवन

गाल, नीचे के होंठ के पास, ठोडी, कूल्हे, घुटने पर तिल सी भी महिला या पुरुष के बने होते हैं तो उनके सामान्य जीवन के बारे में बताते हैं। उतार-चढ़ाव के साथ इन लोगों का जीवन गुजरता है। यह लोग ना तो ज्यादा अमीर होते हैं और सुखी होते हैं और ना ही बहुत गरीब होते हैं। 
धनवान और सात्विक

अगर किसी भी इंसान के गले पर तिल होता है तो दर्शाता है कि वह व्यक्ति कितना दया और भक्ति भाव वाला है। अगर तिल बाहु यानी भुजाओं में होता है तो इसका मतलब यह होता है कि वह व्यक्ति धनवान होगा। 
धनवृद्धि के लगातार संकेत

समुद्रशास्‍त्र में बताया गया है कि जिन लोगों के हथेली पर तिल होता है उनके जीवन में हमेशा धन की वृद्धि होगी। अगर मुट्ठी बंद करने पर तिल मुट्ठी में छुप जाता है तो वह शुभ होता है। अगर तिल मुट्ठी के बाहर दिखाई देता है तो धन सामान्य रूप से ही आपके जीवन में होगा। 
लक्ष्मीवास और शांत स्वभाव

मध्यमा उंगली के पास जिन लोगों का तिल होता है वह बहुत ही शांत स्वभाव के होते हैं। अनामिका उंगली में तिल उच्च विद्या को दर्शाता है। इन लोगों के जीवन में लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। 
धन और संतान का लाभ 

समुद्रशास्‍त्र के मुताबिक कनिष्ठा यानी सबसे छोटी उंगली में तिल उत्तम संतान की प्राप्ति होती है। धन का लाभ उनके जीवन में हमेशा बना रहता है। सांसारिक जीवन में यह लोग सुखी और खुशहाल रहते हैं। 
Advertisement
Next Article