टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

'गले में अंबेडकर की तख्ती लेकर घूमते हैं', संसद में Kiren Rijiju और Kharge में तीखी बहस

राज्यसभा में मुस्लिम आरक्षण पर हंगामा, कार्यवाही स्थगित

08:37 AM Mar 24, 2025 IST | Neha Singh

राज्यसभा में मुस्लिम आरक्षण पर हंगामा, कार्यवाही स्थगित

सोमवार को राज्यसभा में किरेन रिजिजू और मल्लिकार्जुन खरगे के बीच तीखी बहस हुई। रिजिजू ने कर्नाटक सरकार पर मुस्लिम आरक्षण देने का आरोप लगाया और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वे संविधान बदलने की बात कर रहे हैं।

Advertisement

सोमवार को राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ । संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू – जेपी नड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे में जोरदार बहस हुई। सत्ता पक्ष ने कर्नाटक सरकार पर मुस्लिम आरक्षण देने का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोपों का खंडन किया, लेकिन इसके बाद सदन में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस छिड़ गई, जिसके कारण कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

‘गले में तख्ती लेकर घूमते हैं’

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते हीकिरेन रिजिजू ने कर्नाटक सरकार द्वारा दिए गए मुस्लिम आरक्षण का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो वे संविधान तक बदलने को तैयार हैं। रिजिजू ने यह भी कहा कि अगर यह बयान कोई आम आदमी देता तो वह इसे नजरअंदाज कर सकता थे, लेकिन यह बयान एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का है, जो बेहद चिंताजनक है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रिजिजू ने कहा कि वे बाबा साहेब अंबेडकर की तख्ती गले में लटकाकर घूमते हैं, लेकिन अब संविधान बदलने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि संविधान बदलकर मुस्लिम समुदाय को आरक्षण देने की क्या योजना है?

जेपी नड्डा ने भी साधा निशाना

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक सरकार के मुस्लिम आरक्षण पर बयान देते हुए कहा कि यह संविधान के सिद्धांतों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने साफ कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा, तो यह संविधान के खिलाफ है। नड्डा ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस संविधान की रक्षा का ढोल पीटती है, लेकिन अब वही पार्टी संविधान बदलने की बात कर रही है।

खड़गे ने क्या कहा ?

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा कि भारत के संविधान को बचाने का काम सिर्फ कांग्रेस ने किया है। उन्होंने यह भी कहा कि संविधान बदलने की कोई संभावना नहीं है और यह सब अफवाह फैलाने की कोशिश है।

लोकसभा में वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman आज वित्त विधेयक 2025 पारित करने के लिए पेश करेंगी

Advertisement
Next Article