सर्दियों में गुड़हल की चाय क्यों हैं BP के मरीज़ों के लिए वरदान, जानें इसके 5 फायदे
Health Benefits of Hibiscus Tea: गुड़हल की चाय सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल, वजन और शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। गुड़हल की चाय एक प्राकृतिक और स्वादिष्ट उपाय है, जो आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करती है। अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं और आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।
गुड़हल को अंग्रेजी में हिबिस्कस कहा जाता है। हिबिस्कस यानी गुड़हल के बीज, पंखुड़ियां, पत्तियां और तने का उपयोग पारंपरिक चिकित्सा और भोजन तैयार करने में पीढ़ियों से किया जा रहा है। इसका स्वाद भी बहुत बढ़िया होता है। गुड़हल की चाय सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं, इसे कैसे बनाते हैं और इसके फायदे क्या-क्या हैं।
Health Benefits of Hibiscus Tea: गुड़हल की चाय पीने के फायदे

1. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करना
गुड़हल की चाय हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती है। इसमें एंटी-हाइपरटेंसिव गुण मौजूद होते हैं। इस चाय का सेवन करके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। ये आपके दिल को मजबूत करने और हृदय संबंधी बीमारियों को रोकने में मदद करती है।
2. कोलेस्ट्रॉल को कम करना
गुड़हल की चाय शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं और धमनियों में प्लाक बनने से रोकती हैं।

3. वजन कम करने में सहायक
जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, उनके लिए गुड़हल की चाय औषधि है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और फैट बर्न करने में मदद करती है। इसमें कैलोरी कम होती है और यह पाचन को बेहतर बनाती है। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो गुड़हल की चाय का नियमित सेवन फायदेमंद हो सकता है। गुड़हल की चाय वजन कम करने और मोटापे से बचने में मदद कर सकती है।
4. शुगर कंट्रोल
इसका सेवन करने से ये पूरे शरीर में ग्लूकोज या ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। रिसर्च के अनुसार, गुड़हल की चाय हाई ब्लड शुगर के स्तर को काफी हद तक कम कर सकती है।

5. किडनी और लिवर होगा डिटॉक्स
गुड़हल की चाय शरीर को डिटॉक्स करने का काम करती है। यह किडनी और लिवर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती है। इसके नियमित सेवन से लिवर की कार्यक्षमता बेहतर होती है और शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है।
Hibiscus Tea: कैसे बनाएं गुड़हल की चाय
- 1-2 गुड़हल के सूखे फूल लें।
- एक कप पानी उबालें और उसमें गुड़हल के फूल डालें।
- 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें।
- चाय को छानकर, स्वाद के लिए शहद या नींबू मिला सकते हैं।
Also Read: घर पर बनाएं Winter Special Tomato Soup, स्वाद ऐसा कि हर कोई Bowl मांगता रह जाए!

Join Channel