India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Anxiety Symptoms: स्ट्रेस से बढ़ती हैं डाइजेशन की समस्याएं, रहें सावधान

11:32 AM Nov 24, 2023 IST
Anxiety Symptoms
Advertisement

Anxiety Symptoms: आजकल के बदलते लाइफस्टाइल की वजह से लोगों ने अपनी सेहत पर ध्यान देने ही बंद कर दिया है। लोगों में बढ़ते वर्क प्रेशर और परिवार से जुडी कुछ समस्याओं को लेकर स्ट्रेस रहने लगा है। पिछले कुछ समय से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं, जो लोगों को कई तरह की अन्य खतरनाक बीमारियां दे सकती हैं। यदि समय से आप अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते हैं तो इससे आपको पेट से जुड़ी बहुत सारी बीमारियां होने का खतरा रहता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार स्ट्रेस लेने से आंत में बैक्टीरिया का संतुलन प्रभावित होने लगता है जिससे पेट से जुडी बीमारियां होने का खतरा रहता है। यदि आपको कुछ सोचने से पेट की खराबी, दर्द, कब्ज, आंतों से जुडी कोई दिक्कत होती है तो हो सकता है आपको एंग्जायटी की समस्या हो। आइए जानते हैं एंग्जायटी होने से पेट से जुड़ी किन समस्याओं (Anxiety Symptoms) का आपको सामना करना पड़ सकता है।

अपच और मतली की समस्या रहना

यदि आप हमेशा खाना डाइजेस्ट न होने या मतली की समस्या से परेशान रहते हैं तो इसका संबंध आपके दिमाग से हो सकता है। एंग्जायटी होने से पाचन शक्ति धीमी हो जाती है जिससे खाना डाइजेस्ट होने में समय लगता है और मतली की समस्या रहती है। इससे बचने के लिए ज्यादा सोचने से बचें।

यूरिन की समस्या

यदि आप दिन और रात में कई बार असमान्य रूप से टॉयलेट जाते हैं तो भी आपको एंग्जायटी की समस्या हो सकती है। मानसिक रूप से परेशान होने पर स्ट्रेस हार्मोन रिलीज़ होता है जिससे बार-बार यूरिन आने की समस्या होती है।

डायरिया की समस्या रहना

यदि आपके छोटी से बात सोचने पर भी आपको डायरिया की समस्या होने लगती है तो यह भी एंग्जायटी की समस्या होती है। स्ट्रेस वाले हार्मोन बड़ी आंत में मोटर फंक्शन को तेज करते हैं जिससे डायरिया की समस्या रहती है।

पेट दर्द और ऐंठन की समस्या रहना

यदि पेट में दर्द और क्रैंप्स रहते हैं तो यह भी एंग्जायटी के कारण हो सकते हैं। स्ट्रेस हार्मोन रिलीज़ होने से पेट में सूजन, दर्द और कब्ज जैसी समस्याएं होने लगती हैं। स्ट्रेस को कम करके आप इन सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article