Artificial Gajra Designs for Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी के लिए बेस्ट गजरा डिजाइंस, मिनटों में मिलेगा परफेक्ट लुक
हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और सुखद शादीशुदा जीवन के लिए व्रत रखकर पूरे श्रद्धा-भाव से पूजा करती हैं। इस पावन अवसर पर सोलह श्रृंगार का अपना अलग महत्व है। एथनिक साड़ी या हैवी सूट के साथ सही मेकअप और हेयरस्टाइल आपके लुक को संपूर्ण बनाते हैं। बालों में सजा गजरा पारंपरिक श्रृंगार की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।
यदि आप इस तीज पर अपने लुक को और भी खास बनाना चाहती हैं, तो बाजार में मिलने वाले इन खूबसूरत आर्टिफिशियल गजरा डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं।
Fabric Mogra Bunch Rubber-Band Gajra

अगर आप सिंपल या डोनट जूड़ा बना रही हैं, तो यह गजरा बेहद आसानी से लगाया जा सकता है। यह आपके लुक को भीड़ से अलग और एलीगेंट बनाता है।
Kundan and Pearl-Embellished Gajra

नकली सफेद मोगरे, कुंदन और मोतियों की बारीक सजावट से तैयार यह गजरा आपको एकदम रॉयल और अट्रैक्टिव लुक देता है। इसे आप किसी भी पारंपरिक पोशाक के साथ पेयर कर सकती हैं।
Multi Colored Velvet Rose and Mogra Gajra

अगर आप तीज पर हैवी साड़ी या लहंगा पहन रही हैं, तो रंग-बिरंगे वेलवेट के गुलाब और मोगरे वाला यह हैवी गजरा आपके जूड़े को भरा-पूरा और एस्थेटिक लुक देगा।
Long Spiral Bread-Style Gajra

यदि आप जूड़ा बनाने के बजाय लंबी चोटी बनाना पसंद करती हैं, तो यह लड़ीदार गजरा आपके लिए बेस्ट है। चोटी के ऊपरी हिस्से से नीचे तक स्प्रिंग की तरह लपेटा गया यह गजरा बालों को वॉल्यूम और बेहतरीन बाउंस देता है।

Join Channel