India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

गर्म पानी से नहाना आपको पड़ सकता है भारी, सामने आ सकती हैं ये समस्याएं

03:40 PM Nov 06, 2023 IST
Advertisement

सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। सर्दियों के मौसम में लोग ठंड से बचने के लिए तरह- तरह के तरीके अपनाते हैं जैसे गर्म खाने का सेवन करना, गर्म कपडे पहनना और गर्म पानी से नहाना लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्म पानी से नहाने के क्या नुकसान हैं? अधिक गर्म पानी से नहाने से आपको त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और गर्म पानी आपके बालों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं अधिक गर्म पानी से नहाने से आपको और कौन सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

स्किन पर हो सकती है एलर्जी

यदि आप सर्दियों में अधिक गर्म पानी से नहाते हैं तो इससे आपकी स्किन डैमेज हो सकती है। स्किन पर लाल रंग के धब्बे पड़ सकते हैं और एलर्जी हो सकती है। इसके अलावा स्किन रूखी हो सकती है और खुजली हो सकती है। आपको सर्दियों में आपको हल्के गर्म पानी से नहाना चाहिए इससे ऐसी समस्याओं से बचा जा सकता है।

हो सकती है हाई बीपी की समस्या

अधिक गर्म पानी से नहाने से आपको हाई बीपी की समस्या हो सकती है। दरअसल गर्म पानी ब्लड सर्कुलेशन हाई होता है जिससे बीपी बढ़ सकता है इसलिए हाई बीपी वाले मरीजों को गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए।

बाल झड़ने की हो सकती है समस्या

गर्म पानी में नहाने या सिर धोने से बाल झड़ने की समस्या बहुत होती है। गर्म पानी बालों की नमी खत्म कर देता है और उन्हें ड्राई बनाता है जिससे बाल झड़ने लगते हैं। यदि आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो हल्के गर्म पानी में सिर धोएं और बाल धोने से पहले अपने बालों में तेल की मालिश करें।

हो सकती है डिहाइड्रेशन की समस्या

अधिक गर्म पानी में नहाने से आप डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं क्योंकि गर्म पानी में नहाने से पसीना आता है जिससे लिक्विड की कमी हो सकती है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article