For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

रोजाना पिएं सिर्फ 1 गिलास चुकंदर का जूस, बीमारियों की होगी छुट्टी

12:09 PM Jul 30, 2024 IST | Aastha Paswan
रोजाना पिएं सिर्फ 1 गिलास चुकंदर का जूस  बीमारियों की होगी छुट्टी

Beetroot Juice Benefits: एक गिलास चुकंदर का जूस नियमित रूप से पीने से रक्त वाहिकाओं में सूजन के लक्षण कम हो सकते हैं, जो कि कोरोनरी हृदय रोग वाले लोगों में बढ़ जाते हैं, यह बात हमारे द्वारा वित्तपोषित तथा मैनचेस्टर में ब्रिटिश कार्डियोवैस्कुलर सोसायटी सम्मेलन में प्रस्तुत नए शोध से पता चली है।

चुकंदर का जूस पीने के 5 बड़े फायदे

चुकंदर आयरन और फोलिक एसिड से भरपूर होता है, जो एनीमिया या खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। चुकंदर में नाइट्रेट्स होते हैं जो ब्लड प्रेशर को कम करने और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं। चुकंदर के सेवन से यूरिनरी और किडनी की फंक्शनिंग को इंप्रूव करने में मदद मिल सकती है। चुकंदर का जूस यूरिन में मौजूद टॉक्सिक एलीमेंट्स को बाहर निकालने में मदद करता है। जानें इसके अनेक फायदे

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे

चुकंदर के जूस में नाइट्रेट्स होते हैं, जो ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करने में मदद करते हैं और ब्लड फ्लो को बेहतर करते हैं। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी यह जूस बेहद लाभकारी हो सकता है, क्योंकि चुकंदर का जूस ब्लड प्रेशर को कम करने में असरदार हो सकता है।

कब्ज की समस्या को दूर करे

चुकंदर के जूस में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और कब्ज को दूर करने में मदद करता है। फाइबर पाचन प्रक्रिया को सुचारू बनाता है और आंतरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है।

सूजन को कम करे

चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को उम्र से संबंधित बीमारियों और सूजन से बचाने में सहायक होते हैं। चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट्स ब्रेन में ब्लड फ्लो बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे ब्रेन की पावर बढ़ती है और याददाश्त में सुधार हो जाता है।

शरीर में एनर्जी बढ़ाए

शरीर में एनर्जी बढ़ाने के लिए चुकंदर के जूस का नियमित सेवन किया जा सकता है। इस जूस में नेचुरल शुगर और विटामिन्स होते हैं, जो शरीर को ताजगी और ऊर्जा प्रदान करते हैं। यह थकान कम कर सकता है और खेलकूद के प्रदर्शन में सुधार कर सकता है।

त्वचा को ग्लोइंग बनाए

बीट जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को सेहतमंद बनाने में मदद करते हैं। यह त्वचा के दाग-धब्बों को कम कर सकता है। चुकंदर का जूस लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है. यह शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×