W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Benefits of Fitkari For Glowing Skin: Expensive Skincare Products को कहें अलविदा, सोने से पहले Skin पर लगाएं Fitkari, चांद जैसा चमकेगा चेहरा

05:40 PM Jun 02, 2026 IST | Kajal Yadav
benefits of fitkari for glowing skin  expensive skincare products को कहें अलविदा  सोने से पहले skin पर लगाएं fitkari  चांद जैसा चमकेगा चेहरा
Benefits of Fitkari For Glowing Skin (Source: AI)

Benefits of Fitkari For Glowing Skin: आजकल की लाइफस्टाइल में चेहरा हमेशा फ्रेश और ग्लोइंग रखना आसान नहीं होता है। धूल-मिट्टी और पसीने के कारण चेहरा जल्दी डल और टैन होने लगता है। इस मौसम में स्किन पर दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन भी बढ़ने लगती हैं। ऐसे में हम अक्सर महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनका असर ज्यादा देर तक नहीं रहता है। अगर आप भी अपनी स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो घर पर मौजूद एक सिंपल चीज आपके काम आ सकती है।

Advertisement

फिटकरी को आयुर्वेद में बेहद खास माना गया है और ये स्किन को निखारने के लिए जानी जाती है। रात को सोने से पहले फिटकरी से बना फेसपैक लगाने से चेहरा चांद जैसी चमकदार नजर आएगा। आइए जानते हैं, Fitkari for Glowing Face के बारे में

Advertisement

Benefits of Fitkari For Glowing Skin: फिटकरी को इन चीज़ों के साथ मिलाकर लगाएं

Glowing tips for face
Glowing tips for face (Source: social media)
  • गर्मियों के मौसम में आप अपनी स्किन को फ्रेश रखने के लिए फिटकरी पाउडर में गुलाब जल घोलकर चेहरे पर लगा सकते हैं। ये स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और चेहरे पर फ्रेशनेस लाता है।
  • फिटकरी पाउडर में आधा चम्मच हल्दी और थोड़ा पानी डालकर इसका सॉफ्ट सा पेस्ट बना लें। फिर इसे चेहरे पर कुछ मिनट के लिए लगाकर रखें अगर आप इसे अपने फेस पर लगाते हैं, तो इससे स्किन के छोटे-छोटे बाल हट जाते हैं और स्किन पर ग्लो आता है।
  • फिटकरी पाउडर, शहद और नींबू का रस मिलाकर लगाने से स्किन ग्लोइंग और मुलायम नजर आती है। इसे आप चेहरे पर कुछ मिनट के लिए लगाकर रखें फिर गुनगुने पानी से धो लें. इससे स्किन सॉफ्ट और ब्राइट नजर आएगी।
  • एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आप रोजाना अपने चेहरे पर फिटकरी का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे कुछ ही दिनों में आपके चेहरे से इससे चेहरे के दाग हल्के होने लगते हैं और फेस नेचुरल ग्लो आता है।

Fitkari Benefits for Skin: चेहरे पर फिटकरी लगाने के फायदे

Fitkari Benefits for Skin
Fitkari Benefits for Skin (Source: social media)
  • अगर आपके चेहरे पर भी बहुत ज्यादा दाग-धब्बे और ढीलापन दिखने लगा है, तो आप फिटकरी से बने टोनर को का इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्मियों के मौसम में ये ज्यादा असरदार माना जाता है।
  • चेहरे पर पिंपल के दाग-धब्बे होने पर आप फिटकरी को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगा सकते हैं।
  • अगर आपकी आंखों के नीचे सूजन आ गई है या फिर काले घेरे हो गए हैं, तो इसके लिए फिटकरी और गुलाबजल को मिक्स करके लगा सकते हैं। फिटकरी स्किन पर किसी तरह का इरिटेशन भी नहीं होने देती है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×