W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Benefits of Guava Leaf Tea: बारिश के मौसम में वरदान है अमरूद के पत्तों की चाय, इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर वजन घटाने तक, जानें इसके 5 फायदे

12:49 PM Jul 06, 2026 IST | Kajal Yadav
benefits of guava leaf tea  बारिश के मौसम में वरदान है अमरूद के पत्तों की चाय  इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर वजन घटाने तक  जानें इसके 5 फायदे
Benefits of Guava Leaf Tea (Source: AI)

बारिश का मौसम शुरू होते ही हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि इस मौसम में फंगल इन्फेक्शन, बालों के झड़ने चेहरे पर रैसेज आदि जैसी समस्या हो जाती है, इसलिए आज हम आपको अमरूद के पत्तों से बनाई जानें वाली स्पेशल चाय के बारे में बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर पी सकते हैं। इस मौसम में अमरूद की पत्तियां सेहत के लिए वरदान मानी जाती हैं। इससे बनी चाय पीने से शरीर को कई बड़े फायदे होते हैं। ये बनाने में बेहद आसान है और पूरी तरह से नेचुरल है। ऐसे में आइए जानते हैं, अमरूद की पत्तियों की चाय पीने के फायदे क्या-क्या हैं।

Advertisement

Guava Leaf की चाय पीने के फायदे

Benefits of Guava Leaf Tea
Benefits of Guava Leaf Tea (Source: Social Media)

1. सर्दी-खांसी से बचाव

बारिश के मौसम में हमें कई तरह की गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए आप अमरुद के पत्तों की चाय बनाकर पी सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो हमारी इम्यूनिटी यानी बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।

Advertisement

2. वजन कम करें

अगर आप भी जल्दी से अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो अमरूद की पत्तियों से बनी चाय का सेवन कर सकते हैं। ये तेजी से वजन कम करने में मदद करता है। अमरूद की पत्ती की चाय कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज में नहीं बदलती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

Advertisement

3. तनाव दूर करना

रोजाना अमरूद के पत्तों की चाय का सेवन करने से स्ट्रेस और थकान दूर करने में मदद मिलती है। जब भी हम दिनभर काम करके घर आते हैं, तब हमें काफी थकान महसूस होती हैं, इसलिए आप रोज अपनी थकान को कम करने के लिए अमरूद के पत्तों की चाय का सेवन कर सकते हैं।

Benefits of Guava Leaf Tea
Benefits of Guava Leaf Tea (Source: Social Media)

4. हेल्दी स्किन

अगर आप हेल्दी और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो इसके लिए अमरूद के पत्ते की चाय बनाकर रोजन इसका सेवन करें। ये हमारी स्किन से दाग-धब्बे को दूर करने में मदद करता है। इसके साथ ही हमारे चेहरे को चमकदार बनाए रखता है।

5. बालों के लिए फायदेमंद

अमरूद के पत्ते का पानी पीने से हमारे बाल मजबूत और मोटे होते हैं। ये हमारे सिर की स्किन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही ये बालों से डैन्ड्रफ को भी दूर करता हैं, इसलिए अमरूद के पत्तों की चाय जरूर पिएं।

ऐसे बनाएं अमरुद के पत्तों की चाय

 How to Make Guava Leaf Tea
How to Make Guava Leaf Tea (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए 4 से 5 ताजी अमरूद की पत्तियों को अच्छी तरह धो लें।
  • फिर दो कप पानी में इन पत्तियों को डालकर 5 से 10 मिनट तक उबालें।
  • जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छान लें।
  • आप टेस्ट के लिए इसमें थोड़ा सा शहद या नींबू का रस मिला सकते हैं।
  • हफ्ते में 2 से 3 बार इस चाय का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।
Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×