India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

रोजाना नाश्ते में खाएं अंकुरित अनाज, शुगर-कैंसर से पा सकते हैं छुटकारा

10:30 AM Feb 19, 2024 IST
Advertisement

Benefits of Sprouts: आनाज सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ऐसे ही अंकुरित आनाज भी हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अंकुरित अनाज को स्प्राउट्स भी कहते हैं और इसका सेवन कई सालों से लोग कर रहें हैं। यह केवल प्रोटीन का ही सोर्स नहीं है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों में दवा की तरह बचाव का काम करता है।

Highlights

अंकुरित अनाज के फायदे

बहुत ही सामान्य सी प्रक्रिया के साथ अनाजों का अंकुरण किया जा सकता है। रात में सूती कपड़े में अनाज को बांधकर भिगो देने से उसमें अंकुर निकल आते हैं। सुबह उसे अच्छी तरह से धुलकर नाश्ते के रूप में सेवन किया जा सकता है। अध्ययनों में अंकुरित अनाजों को शरीर की शक्ति बढ़ाने के साथ ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं को कंट्रोल करने में भी काफी कारगर पाया गया है।

पोषक तत्वों से भरपूर है स्प्राउट्स

अंकुरित अनाज एक विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों को प्राप्त करने का एक बेहतरीन स्त्रोत है। अंकुरित अनाज में प्रोटीन और अमीनो एसिड की अधिक मात्रा होती है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने के साथ कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है।

ब्लड शुगर होगा कंट्रोल

अंकुरित अनाज का सेवन करने से डायबिटीज वालों के लिए फायदेमंद होगा। इसका सेवन इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार स्प्राउट्स में सल्फोराफेन मौजूद होता है, जो डायबिटीज टाइप को कंट्रोल करने में मददगार है। इसमें फाइबर की भी हाई मात्रा होती है।

कैंसर के खतरे को कम करें

स्प्राउट का सेवन कैंसर पेशेंट के लिए है भी लाभकारी है और कैंसर होने के खतरे को भी कम करता है, खासतौर पर यह ब्रेस्ट कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर के लोगों के लिए हेलपफुल होता है। कैंसर के मरीजों के लिए इसलिए ज्यादा लाभकारी है, क्योंकि इसमें मौजूद सल्फोराफेन कैंसर सेल्स को रोकने का काम करते हैं।

Heart को रखे हेल्दी

स्प्राउट्स anti-hyperlipidemic की तरह काम करता है, जो हमारे हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आगर रोज सुबह अंकुरित अनाजों का सेवन किया जाए तो बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम हो सकता है और हार्ट हेल्दी रहता है।

खून की कमी करे दूर

इसके सेवन से एनीमिया के खतरे को भी कम करता है, इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसलिए इसके सेवन से खून की कमी भी दूर होती है। वहीं साबुत अनाज में आयरन के अलावा Vitamin की भी हाई मात्रा पाई जाती है।

आंखों के लिए Helpfull

साबुत अनाज का सेवन आंखों के लिए भी फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी एवं Vitamin-C दोनों ही पाया जाता है, जो आंखों के लिए विशेष लाभकारी बताया गया है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article