India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Binge Eating Disorder: क्या पेट भरा होने पर भी लग रही है भूख? हो सकती है यह गंभीर समस्या

05:03 PM Dec 16, 2023 IST
Binge Eating Disorder
Advertisement

Binge Eating Disorder: क्या आपको खाना खाने के बाद भूख लगती रहती है? क्या आप पेट भरा होने के बाद भी भूख महसूस करते हैं? या क्या आप हर समय खाते ही रहते हैं? यदि आपको ये सभी समस्याएं हो रही हैं तो ये बिल्कुल भी नार्मल नहीं हैं। इस गंभीर समस्या को बिंज ईटिंग डिसऑर्डर (Binge Eating Disorder) के नाम से जाना जाता है। बिंज ईटिंग डिसऑर्डर का शिकार होने पर व्यक्ति का भूख पर नियंत्रण नहीं रहता है। इससे पीड़ित होने के बाद आपको भूख लगती रहेगी और आपका मुँह खाने की वजह से चलता रहेगा। यह समस्या लंबे समय तक रहने से कई बड़ी बिमारियों का संकेत होता है इसलिए यदि आपके साथ भी ऐसा लम्बे समय से हो रहा है तो आपको तुरंत ही डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए। आइए जानते हैं बिंज ईटिंग डिसऑर्डर क्या है? और इसके क्या लक्षण होते हैं?

क्या है बिंज ईटिंग डिसऑर्डर?

बिंज ईटिंग डिसऑर्डर होने पर व्यक्ति का अपनी भूख पर नियंत्रण नहीं रहता है। यदि आपके साथ बहुत लंबे समय से ऐसा हो रहा है तो यह समस्या होने का खतरा आपको हो सकता है लेकिन यदि ऐसा कभी-कभी ही होता है तो इस समस्या के होने के बहुत कम चांस होते हैं। बिंज ईटिंग डिसऑर्डर होने पर खाना खाने के बाद भी कुछ न कुछ खाने का ही मन करता रहता है जिससे मोटापे के साथ-साथ शरीर और भी कई बिमारियों की गिरफ्त में आ सकता है।

बिंज ईटिंग डिसऑर्डर लक्षण

बिंज ईटिंग डिसऑर्डर होने पर व्यक्ति में ओवरवेट या ओबीसिटी जैसे सामान्य लक्षण दिखाई देते हैं, इस डिसऑर्डर के शिकार हुए लोगों को हर 2 घंटे के अन्दर कुछ न कुछ खाने का इच्छा रहती है, इन लोगों के अंदर खाने का वेट करने का साहस खत्म हो जाता है यानिकि इनसे भूख पर नियंत्रण नहीं होता है जिस वजह से इन लोगों में चिड़चिड़ापन आने लगता है। इसके अलावा यदि इन लोगों का पेट भरा हो तब भी ये खाना खाते रहते हैं और अपनी भूख को नियंत्रण नहीं कर पाते हैं। इसके साथ ही जिस समय बिंज ईटिंग डिसऑर्डर से पीड़ित लोग भोजन करते हैं उन्हें अपने आस-पास की खबर भी नहीं रहती है उनका ध्यान खाने के अलावा दूसरी किसी भी चीज पर नहीं जाता है।

बिंज ईटिंग डिसऑर्डर से हो सकती हैं ये समस्याएं

लगातार खाते रहने से पेट संबंधी बीमारियां जैसे- दस्त, उलटी और एसिडिटी की समस्या होने का खतरा रहता है। यह डिसऑर्डर दिल से जुडी समस्याओं का कारण बन सकता है। दिल से जुडी बीमारियां इससे हो सकती हैं। बिंज ईटिंग डिसऑर्डर से मोटापा तेजी से और मोटापा बढ़ने से स्ट्रोक, हार्ट अटैक का खतरा रहता है। बिंज ईटिंग डिसऑर्डर व्यक्ति को मानसिक तनाव देता है इससे डिप्रेशन जैसी कई दिमागी बीमारियां व्यक्ति को रहती हैं। इस डिसऑर्डर से व्यक्ति की हड्डियों पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है और ओस्टियोपोरोसिस का खतरा रहता है। साथ ही इससे डायबिटीज, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल भी हो सकता है। इसके अलावा यदि यह समस्या गर्भवती महिलाओं में होती है तो इससे उनमने प्री.एक्लेम्पसिया और गर्भपात का खतरा बहुत हद तक बढ़ जाता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article