India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Blood Group Diet: हमेशा रहना है फिट तो ब्लड ग्रुप के अनुसार लें अपनी डाइट

12:26 PM Dec 13, 2023 IST
Blood Group Diet
Advertisement

Blood Group Diet: हेल्थी डाइट लेने से ही शरीर सबसे ज्यादा स्वस्थ रहता है। बहुत से लोग अपनी डाइट को लेकर बहुत सिक्योर होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका ब्लड ग्रुप भी आपको यह बता सकता है कि आपको अपनी डाइट में क्या चीजें खानी चाहिए। यदि आप ब्लड ग्रुप के अनुसार अपनी डाइट लेते हैं तो इसका आपकी सेहत पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ेगा। ब्लड ग्रुप के अनुसार डाइट फॉलो करने से कई तरह की बिमारियों से आप बच सकते हैं, जैसे- इससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है, शरीर कई तरह की खतरनाक बिमारियों से बचता है और पेट की समस्‍याओं जैसे एसिडिटी, कब्‍ज से भी छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं आपके ब्लड ग्रुप के अनुसार आपका डाइट प्लान (Blood Group Diet) कैसा होना चाहिए?

ब्लड ग्रुप 'O'

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक O ब्लड ग्रुप वाले लोगों की इम्युनिटी बहुत मज़बूत होती है इन लोगों को हाई प्रोटीन वाली चीजें खानी चाहिए। इन लोगों को मीट, फिश, हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, अनाज, बीन्स, चिकन और फिश खाना चाहिए। इसके अलावा यदि O ब्लड ग्रुप वाले लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो अपनी डाइट में सी प्लांट, ब्रोकली, पालक और ओलिव ऑयल शामिल करें, इससे वजन कम करने में मदद मिलेगी। इन लोगों को मक्का और डेरी प्रोडक्ट्स से दुरी बना कर रखनी चाहिए।

ब्लड ग्रुप 'A'

ब्लड ग्रुप A वाले लोगों को अपनी इम्युनिटी का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों की बहुत कमजोर इम्युनिटी होती है। इन लोगों को नॉन-वेज, डेयरी प्रोडक्ट्स, गेहूं, मक्का और राजमा से दूर रहन चाहिए और अपनी डाइट में फल, सब्जियां, टोफू, सी फूड और साबुत अनाज को शमिल करना चाहिए। इस ब्लड ग्रुप के लोगों को अपने वजन पर कंट्रोल करने के लिए सब्जियां, अनानास, ओलिव ऑयल और सोया खाना चाहिए, इन्हें खाने से तेजी से वजन कम करने में मदद मिलेगी।

ब्लड ग्रुप 'B'

ब्लड ग्रुप B वाले लोगों की सेहत बाकि ब्लड ग्रुप वाले लोगों के मुकाबले बहुत मज़बूत होती है। ये लोग अपनी डाइट में एक सिमित मात्रा में कोई भी चीज खा सकते हैं। इन लोगों को अपनी डाइट में मीट, फल, हरी सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स, सी फ़ूड और अनाज को विशेष रूप से शामिल करना चाहिए, इनके अलावा भी आप अलग-अलग तरह की डिश का स्वाद ले सकते हैं। आपको सिमित मात्रा में टाइम के हिसाब से खाना चाहिए और चिकन, मक्का, मूंगफली से परहेज करें साथ ही रात के समय ज्यादा हैवी डाइट लेने से बचना चाहिए। वजन पर नियंत्रण करने के लिए हरी सब्जियां, अंडे, लीवर और मुलेठी चाय का सेवन करें।

ब्लड ग्रुप 'AB'

ब्लड ग्रुप AB वाले लोगों में ब्लड ग्रुप A और B वाले लोगों के मिले जुले लक्षण होते हैं, इन लोगों में एसिडिटी की समस्या देखने को मिल सकती है। इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों को डेयरी, टोफू, मछली, अनाज, फल और हरी पत्तेदार सब्जियां अपनी डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए इससे आपका स्वास्थ्य बहुत स्वस्थ रहेगा। इसके अलावा वजन घटाने के मकसद से आपको अपनी डाइट में टोफू, सी फूड, हरी सब्जियां, सी प्लांट, चिकन, मक्का और राजमा शामिल करना चाहिए। अपच की समस्या से बचने के लिए शाम को 5 से 6 बजे के बाद भोजन न करें। यदि आप रात के समय भोजन नहीं करेंगे तो इस समस्या से आराम मिलेगा।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article