India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Brown Bread Benefits: ब्राउन ब्रेड खाने से शरीर को मिलेगी एनर्जी, नहीं बढ़ेगा कोलेस्ट्रोल

12:52 PM Jan 18, 2024 IST
Advertisement

Brown Bread Benefits: कई लोग अपने सुबह के नाश्ते में ब्रेड का सेवन करते हैं। यह न सिर्फ नाश्ते को आसान बनाती है बल्कि इससे कुछ भी तैयार करना आसान हो जाता है। हालांकि मार्केट में ब्रेड्स कई तरह की आती हैं और सभी आपकी सेहत के लिए अच्छी साबित नहीं हो सकतीं। आज हम बता रहे हैं ब्राउन ब्रेड के फायदों के बारे में और इसे आपको क्यों जरूर खाना चाहिए।

नाश्ते में खाएंगे ब्राउन ब्रेड, तो शरीर को मिलेंगे ये फायदे

भागदौड़ भरी इस दुनिया में जो आसनी से मिल जाए हम उसे ही खाना पसन्द करते हैं और अगर उसकी भी कुछ अलग-अलग वैरायटी मिल जाए तो बात ही क्या। जैसे हमारे बचपन में भी ब्रेड,पास्ता, मैगी नूडल्स जैसी चीजें मिलती थीं। तब हम इनके आदि नहीं हुआ करते थे। अब हम खुद भी अपने काम में इतने ज्यादा व्यस्त हैं कि इन्हीं खाने में से जो ज्यादा फास्ट मिल जाए उसे ही चुनते हैं।

किससे बनता है ब्राउन ब्रेड

ऐसी ही एक चीज है ब्रेड जिससे बना सैंडविच, ब्रेड पकोड़ा, दही वड़ा, ब्रेड शीरा और भी न जाने क्या-क्या चीजें हमें खूब पसंद आती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्हाइट ब्रेड को बनाने में 50% मैदा और 50%आटे का प्रयोग किया जाता है। साथ ही इसमें प्रिजर्वेटिव्ज़ भी मिलाए जाते हैं, जिससे ये लंबे समय तक खराब नहीं होती। हालांकि, इसके साइड इफेक्ट्स भी हैं, जिसकी वजह से मोटापा, डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों के होने का डर बना रहता है। व्हाइट जगह पर ब्राउन ब्रेड का सुबह के ब्रेकफास्ट में प्रयोग किया जा सकता है, जो कि पूरी तरह से सिर्फ गेंहू से ही बनी होती है।

ब्राउन ब्रेड पूरी तरह से गेहूं से बनाई जाती है। यह ज्यादा प्रोसेस से नहीं गुजरती, इसलिए पोषण से भी भरपूर होती है। इसमें विटमिन,आयरन, मैग्निशियम, जिंक,फाइबर जैसे बहुत सारे खनिज पदार्थ होते हैं। इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल और न ही कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता।

ब्राउन ब्रेड को ब्रेकफास्ट में लेने के फायदे

अगर आप अक्सर नाश्ते में ब्राउन ब्रेड खाते हैं, तो इससे आपका कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ेगा।

शुगर कंट्रोल करें

ब्राउन ब्रेड में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर के स्तर को रेगूलेट करने का काम करता है। जो ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा करने का काम करता है। इसे डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं।

एनर्जी से भरपूर होगा दिन

ब्राउन ब्रेड कार्बोहाइड्रेट्स से भरी होती है, जो शरीर को एनर्जी देने का काम करती है। साथ ही कार्ब्स शरीर के कई फंक्शन्स में मदद भी करते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article