India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

क्या आपने भी रखें हैं 9 दिन के व्रत, ऐसे बनाए डाइट चार्ट, सेहत होगी दुरुस्त

08:58 AM Apr 11, 2024 IST
Advertisement

Chaitra Navratri 2024: अक्‍सर कई लोग 9 दिनों का व्रत खोलने के बाद पूड़ी-कचौड़ी, हलवा आदि तमाम हैवी चीजों को खाते हैं, जो कि उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं होता। यहां जानिए कि 9 दिनों का व्रत खोलने के बाद डाइट कैसी होनी चाहिए।

Highlights

खाना खाने का सबसे सही टाइम

नवरात्र शुरू हो चुके हैं। ऐसे में कई लोगों ने माता रानी के लिए व्रत रखा होगा। कई लोग नवरात्रों के पूरे 9 दिन व्रत रखते हैं। ऐसे में आपके शरीर में कमजारी आ सकती है।  दि आप दिन के सही समय पर सही सामग्री का सेवन करने का प्रयास करते हैं, तो त्योहारी सीजन के दौरान मोटापा बढ़ने पर अंकुश लगाया जा सकता है। जैसा कि नाम से पता चलता है फलाहारी आहार में ज्यादातर फल होते हैं। इनके अलावा, साबूदाना, सामक चावल, कुट्टू आटा (एक प्रकार का अनाज का आटा), सिंघाड़ा आटा, भुनी हुई मूंगफली, मखाना, पनीर और दूध का उपयोग नवरात्रि के दौरान उपवास करने वाले लोगों द्वारा व्यापक रूप से किया जाता है। यहां जानिए व्रत खोलने के बाद कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट।

ब्रेकफास्ट कब करना चाहिए

एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह का ब्रेकफास्ट सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है। इसका पूरा फायदा उठाना है तो सही समय पर नाश्ता कर लेना चाहिए। इसके लिए सबसे सही टाइम सुबह 7 से 8 बजे तक है। सुबह 10 बजे के बाद ब्रेकफास्ट कभी भी नहीं करना चाहिए. याद रखना चाहिए कि सुबह उठने के 30 मिनट के अंदर कुछ न कुछ खा लेना चाहिए।

लंच का सही समय क्या है

दोपहर का खाना खाने का भी एक समय होता है, इसके बाद अगर लंच करते हैं तो शारीरिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। लंच का सबसे परफेक्ट टाइम दोपहर 12:30 बजे से लेकर 2 बजे तक होता है। इसमें ब्रेकफास्ट और लंच के बीच एक अच्छा गैप भी मिल जाता है। शाम को 4 बजे के बाद कभी भी लंच नहीं करना चाहिए। इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि ब्रेकफास्ट और लंच के बीच कम से कम 4 घंटे का गैप हो।

डिनर कब करना चाहिए

अगर आप चुस्त-दुरुस्त और सेहतमंद रहना चाहते हैं तो रात का खाना शाम 6 बजे से लेकर रात 8 बजे तक कर लें। कभी भी रात 9 बजे के बाद खाना नहीं खाना चाहिए। सोने से 3 घंटे पहले खाना खा लेना सेहत के लिए अच्छा होता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article