India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

महाशिवरात्रि पर्व पर इन मंत्रों का करें जाप

03:26 PM Mar 08, 2024 IST
Advertisement

भगवान शिव से जुड़ा महाशिवरात्रि का पर्व इस बार 8 मार्च 2024 यानिकि आज ही के दिन मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि, आज ही के दिन भगवान शिव माता पार्वती के साथ विवाह के पवित्र बंधन में बंधे थे। महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी शिवभक्त माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करते हैं और अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए व्रत या उपवास भी रखते हैं। आज के दिन शिव भक्त शिव मंदिरों, शिवालयों और ज्योतिर्लिंगों के दर्शन को जाते हैं और भगवान भोलेनाथ पर दूध चढ़ाते हैं।

शिव मंत्रों का जाप करने से मनोकामनाएं होती पूर्ण

ऐसा माना जाता है कि महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के मन्त्र, गीत आदि का जाप करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यदि आप महाशिवरात्रि का व्रत कर रहे हैं तो आपको शिवमंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए। और यदि आप उपवास नहीं कर रहे हैं तब भी शिव मन्त्रों के जाप से असीम शांति पा सकते हैं। नीचे हमनें आपको कुछ ऐसे शक्तिशाली और पवित्र शिव मन्त्र बताएं हैं जिनके जाप से आप आपका मन शांत हो सकता है साथ ही इन मन्त्रों को आप अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों को भी भेज सकते हैं और उन्हें इनके महत्व के बारे में भी समझा सकते हैं। तो आइए इन शक्तिशाली और पवित्र शिव मन्त्रों के बारे में जानते हैं।

  ऐं ह्रीं श्रीं 'ऊँ नम: शिवाय:' श्रीं ह्रीं ऐं।

 

ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे, सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
                                                                   उर्वारुकमिव बन्धनान्, मृत्योमुर्क्षीय मामृतात्।

ऊँ हौं जूं स:

  ऊँ जूं स:

 

ऊँ ऐं नमः शिवाय

Advertisement
Next Article