India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

क्या आपको भी है च्यूइंगम चबाने की आदत, अगला पैकेट खरीदने से पहले जान लें इसके नुकसान

09:54 AM Mar 22, 2024 IST
Advertisement

chewing gums: अगर आपको भी च्युइंग गम खाने की आदत है तो सावधान हो जाएं। ये आदत आपको कई गंभीर स्वास्थ्य परेशानियां फ्री में दे सकती है। जानिए इनके बारे में

Highlights

बढ़ती च्युइंगम चबाने की आदत

अक्सर आपने ऐसे लोग देखे होंगे जिन्हें दफ्तर में काम करते हुए च्युइंग गम खाने की आदत होती है। न केवल दफ्तर बल्कि स्कूल-कॉलेज या घर पर भी बैठे-बैठे लोग च्युइंग गम खाना पसंद करते हैं। कई लोग च्युइंग गम के इतने आदी हो जाते हैं कि उनकी जेब में हमेशा इसका एक पैक रहता है। कुछ लोगों को आपने ऐसा भी कहते हुए सुना होगा कि च्युइंग गम चबाने से जॉलाइन आती है। कुछ मुंह की चर्बी को कम करने के लिए भीच्युइंग गम खाने की सलाह देते हैं लेकिन, हकीकत कुछ और ही है। अगर आपको भी च्युइंग गम खाने की आदत है तो अब सचेत हो जाएं। एक स्टडी में ये बात सामने आई है कि च्युइंग गम जैसे खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल होने वाला एडिटिव स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है।

च्यूइंगम के फायदे

च्यूइंगम को चबाना अब लोगों की आदत बन गया है। इसके नुकसान और फायदे दोनों हैं, फायदों की बात करें तो, इसको चबाने से दांत मजबूत रहते हैं और उनकी एक्सरसाइज हो जाती है। च्यूइंगम खाने से पाचन तंत्र बढ़िया रहता है। साथ ही भूख कम लगती है और वजन घटाने में भी यह मदद करता है। इसको खाने से लार बनती है जो मुंह को साफ करने और बैक्टीरिया को खत्म करने में मददगार है। कई लोग इसको डबल चिन कम करने के लिए भी चबाया करते हैं, क्योंकि यह एक्सरसाइज करने का बेस्ट तरीका है। पढाई करते वक्त नींद आ रही है, तो च्यूइंगम को मुंह में रख लें, इससे आपका पढाई में मन लगेगा साथ ही नींद नहीं आएगी।

च्यूइंगम के नुकसान

च्युंगम चबाते रहने ने कई समस्याएं हो सकती है। यह आदत आपको किसी खतनाक बीमारी का शिकार बना सकती है। ये है वो नुकसान

खराब होती है ओरल हेल्थ

अगर आप शुगर युक्त च्युइंग गम खाते हैं तो इससे दांतो से जुड़ी समस्या हो सकती है। इससे दांतों में सड़न, कैविटी और मसूड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

हो सकता है माइग्रेन

बबलगम या च्युइंग गम के अधिक सेवन से सिरदर्द की समस्या हो सकती है। लगातार बबलगम चबाने से मांसपेशियों में खिंचाव होता है और इससे फिर माइग्रेन की समस्या हो सकती है।

गैस की समस्या

च्युइंग गम चबाने से आईबीएस(पाचन से जुड़ी एक गंभीर समस्‍या) की परेशानी हो सकती है.आईबीएस एक गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिजीज है, जिसकी वजह से पेट में ऐंठन, पेट दर्द और पाचन से जुडी समस्या होने लगती है।

डायरिया

बबलगम में मेथोल और सोरिबटॉल जैसे आर्टिफिशियल स्‍वीटनर्स होते हैं जो आंतो में जलन पैदा करते हैं जिससे डायरिया की समस्या हो सकती है।

कुछ लोगों के दांत जब खराब हो जाते हैं तो वे इनमें कुछ मिक्सचर भरवाते हैं जिसमें पारे, सि‍ल्‍वर और टीन मिला हुआ होता है। बार बार बबलगम खाने से ये मिक्सचर दातों से निकल कर पेट में चले जाता है तो फिर शरीर को नुकसान पहुँचाता है।

आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article