Coffee Face Pack Benefits: सुबह की Energy ही नहीं, चेहरे पर भी लाएगा गजब का Shine, जानें स्किन पर Coffee Face Pack लगाने के फायदे
Coffee Face Pack Benefits: अक्सर लोग सुबह उठकर सबसे पहले कॉफी की डिमांड करते हैं। कुछ लोगों का मानना होता है कि सुबह कॉफ़ी का सेवन करने से पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप रोजाना कॉफ़ी को कुछ चीज़ों के साथ मिलाकर अपने फेस पर लगाते हैं, तो इससे आपकी स्किन कुछ ही दिनों में ग्लोइंग और साफ़ नजर आती है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं।
इसके इस्तेमाल से स्किन से दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। ये फ्री रेडिकल्स को दूर करके डैमेज स्किन सेल्स को ठीक करने में मदद करता है। ऐसे में आइए जानते हैं, Homemade Coffee Face Pack For Glowing Skin के क्या-क्या फायदे हैं।
Coffee Face Pack Benefits: चेहरे पर कॉफ़ी फेस पैक लगाने के फायदे

1. स्किन की बढ़ाए चमक
कॉफी को स्किन पर लगाने से काफी निखार आता है। कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट्स होता हैं, जो आपकी स्किन को अंदर से साफ करके निखार लाने में मदद करते हैं। रोजाना अगर आप अपने चेहरे पर कॉफी लगाते हैं, तो इससे आपकी स्किन की चमक तेजी से बढ़ेगी।
2. ब्लड फ्लो करे बेहतर
रोजाना या हफ्ते में एक से दो बार चेहरे पर कॉफी लगाने से स्किन में ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जो आपकी स्किन पर ग्लो लाने में मदद करता है। कॉफी में मौजूद कैफीन आपकी स्किन में ब्लड के माइक्रोसर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे स्किन साफ़ दिखाई देती है।

3. स्किन को बनाएं सॉफ्ट
कॉफी फेस पैक लगाने से आपकी स्किन सॉफ्ट नजर आती है। अगर आप फल के साथ कॉफी फेस पैक बनाते हैं, तो इससे आपकी स्किन काफी सॉफ्ट हो जाएगी। इसके साथ ही ये स्किन को सूर्य की रोशनी से प्रोटेक्ट करने में मदद करता है।
4. डेड सेल्स हटाए
कॉफी फेसपैक लगाने से स्किन पर मौजूद डेड सेल्स हट जाती हैं, जिससे आपकी त्वचा कुछ ही दिनों में साफ़ और चमकदार नजर आती है। कॉफ़ी स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने में मदद करती है।
Benefits of Applying Coffee Pack on Face: किन चीज़ों के साथ मिलाकर लगाएं कॉफ़ी

- अगर आप भी अपने फेस को जल्दी चमकदार बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप कॉफ़ी को शहद के साथ मिलाकर अपनी स्किन पर लगा सकते हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच शहद में 1 चम्मच कॉफी पाउडर मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट लगाकर पानी से धो लें।
- नींबू को सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए आप कॉफी पाउडर और नींबू का रस मिलाकर फेस पर लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए कॉफी और नींबू का रस मिक्स कर लें। फिर इसे अपने चेहरे पर लगा लें। 10 मिनट बाद पानी से धो लें।
- नारियल तेल बालों के लिए ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसलिए अगर आप भी चेहरे की झुर्रियों को कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए एक बड़ा चम्मच नारियल तेल में कॉफी पाउडर डालकर मिक्स कर लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर पानी से धो लें।

Join Channel