Common Monsoon Diseases: मानसून का मज़ा न हो जाए फीका, जानें बारिश में फैलने वाली बीमारियां, उनके लक्षण और बचाव के उपाय
02:44 PM Jul 07, 2026 IST | Kajal Yadav
बारिश का मौसम शुरू होते ही लोगों को तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, क्योंकि ये मौसम गर्मी से राहत तो दिलाता है, लेकिन अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। इस मौसम में हवा में नमी और जगह-जगह पानी जमा हो जाने के कारण बैक्टीरिया और वायरस बहुत तेजी से फैलने लगते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, मानसून में होने वाली कुछ आम बीमारियों, उनके लक्षणों और बचाव के आसान तरीकों के बारे में, जो आपके काफी ज्यादा काम आ सकती है।
Advertisement
Monsoon की आम बीमारियां और उनके लक्षण

1. मच्छरों से होने वाली बीमारियां
- डेंगू - इस बीमारी में तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द और जोड़ों में तेज दर्द होने की समस्या होती है। ये साफ पानी में पनपने वाले मच्छर के काटने से होता है।
- मलेरिया - इसमें बीमारी में मरीज को तेज ठंड लगकर बुखार आता है। ये एनोफिलीज मच्छर के काटने से काफी तेजी से फैलता है।
- चिकनगुनिया - इसके लक्षण भी डेंगू जैसे होते हैं, लेकिन इसमें जोड़ों का दर्द बहुत दिनों तक परेशान करता रहता है।
2. पानी और खाने से होने वाली बीमारियां
- टायफाइड - ये खराब पानी और गंदगी के कारण होने वाला बुखार है। इसमें तेज बुखार, पेट दर्द और कमजोरी होती है।
- हैजा और डायरिया - बारिश के मौसम में बाहर का खुला या खराब खाना खाने से उल्टी-दस्त की समस्या हो सकती है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
- हेपेटाइटिस ए - खराब पानी के सेवन से लिवर में इंफेक्शन हो जाता है, जिससे भूख न लगना, उल्टी आना और आंखें व नाखून पीले होना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
3. हवा से फैलने वाले इंफेक्शन
- वायरल फीवर और फ्लू - मौसम बदलने के कारण सर्दी, खांसी, गले में खराश और हल्का बुखार होना बहुत आम है।
- आई फ्लू - आंखों का लाल होना, उनमें खुजली होना और पानी आना इस मौसम में तेजी से फैलने लगता है।
बीमारियों से बचने के आसान उपाय

- इस मौसम में घर के आसपास, कूलर, गमलों या टायरों में पानी जमा न होने दें। रोजाना सोते समय मच्छरदानी या मॉस्किटो रिपेलेंट लगाएं।
- इस मौसम में पानी के कारण बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा होता है, इसलिए पानी को उबालकर या फिल्टर करके पीएं।
- रोड पर मिलने वाले फूड्स जैसे- चाट-पकौड़ी और कटे हुए फलों को खाने से बचें।
- कुछ भी खाने से पहले या बाहर से आने के बाद अपने हाथों को साबुन से जरूर धोएं।
- जब भी बाहर निकलें, तो ऐसे कपड़े पहने जो आपके शरीर को पूरी तरह ढककर रखें।
- अपनी रोजाना की डाइट में अदरक, तुलसी, गिलोय, और विटामिन सी से भरपूर चीजें को शामिल करें।
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Join Channel