For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

थायराइड में अमृत समान है धनिया का पानी, रोजाना पीने से मिलेंगे कई फायदे

11:31 AM Mar 09, 2024 IST
थायराइड में अमृत समान है धनिया का पानी  रोजाना पीने से मिलेंगे कई फायदे

Coriander Water: धनिया का पानी पीने से थायरॉइड के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। आयुर्वेद विशेषज्ञ के अनुसार, थायरॉइड की गोली खाने के एक घंटे बाद इसका सेवन करें। इसके नियमित सेवन से अन्य जीवनशैली के विकारों को दूर किया जा सकता है।

Highlights

  • थायराइड में फादेमंद है धनिया का पानी
  • पाचन बेहतर रहता है और वजन भी नियंत्रित रहता है।
  • पीरियड में दर्द से दे राहत

धनिया के पानी से मिलते हैं ढेरों फायदे

रोजाना घरों में कई मसालों का उपयोग किया जाता है। हल्दी, मिर्ची, दालचीनी, धनिया आदि। ये सभी मसाले खाना का स्वाद बढ़ाने में काम आते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इनमें कई औषधीय गुण भी होते हैं।

धनिया के बीजों को सुखाकर और फिर पीसकर उसका मसाला जाता है, जो खाने का स्वाद दोगुना कर देता है। इतना ही नहीं, इसके बीज का इस्तेमाल किया जाए या पत्तियों का, दोनों की सेहत को बहुत लाभ पहुंचाते हैं।

धनिया में पाए जाने वाले पोषक तत्व

धनिया में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे- आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के आदि। इसलिए सुबह खाली पेट धनिया के बीज का पानी पीना बहुत लाभदायक माना जाता है। आइए जानते हैं, धनिया के बीच का पानी पीने के फायदे।

थायरॉइड कंट्रोल होता है

थायरॉइड के मरीजों के लिए धनिया का पानी अमृत से कम नहीं है। इसे रोजाना खाली पेट पीने से थायरॉइड को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

पाचन दुरुस्त रहता है

सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर हो जाती है। यह एसिडी की समस्या होने से रोकता है, जिससे जलन, गैस आदि जैसी परेशानियां नहीं होती।

वजन नियंत्रित रहता है

धनिया का पानी पीने से वजन भी नियंत्रित रहता है। इसमें मौजूद हाई फाइबर कंटेंट से पेट काफी समय तक भरा रहता है, जिससे भूख नहीं लगती और वजन भी कंट्रोल रहता है।

पीरियड पेन कम होता है

पीरिड्स के दौरान होने वाले दर्द और पेट की एंठन को दूर करने के लिए धनिया का पानी सबसे अच्छा विकल्प है।

स्किन के लिए भी फायदेमंद

कई सारे न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर धनिया का पानी रोजाना पीने से स्किन की समस्या दूर होती है। इससे स्किन की रंगत भी निखरती है और एंजिंग भी स्लो हो जाती है।

ब्लड शुगर कंट्रोल होता है

धनिया के बीज में हाइपोग्लाइसीमिक गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखते हैं। रोजाना धनिया का पानी का सेवन डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

सूजन कम करें

धनिया के बीज में पाए जाने वाले एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×