India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Covid-19 Update: बढ़ा कोरोना का कहर, देश में संक्रमण से दो और लोगों की मौत

01:47 PM Jan 24, 2024 IST
Advertisement

Covid-19 Update: भारत में Covid-19 के 160 नए मामले सामने आए हैं जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,886 है। स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक और केरल में संक्रमण से एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। वायरस के नए स्वरूप के सामने आने और ठंड की स्थिति के कारण पांच दिसंबर, 2023 के बाद संक्रमण के मामले बढ़े हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 31 दिसंबर, 2023 को एक दिन में Covid-19 के 841 नए मामले आए थे जो मई 2021 में सामने आए मामलों का 0.2 प्रतिशत है जब मामले चरम पर थे।

करीब 92% मरीज आइसोलेशन में

कुल उपचाराधीन मरीजों में अधिकतर, करीब 92 प्रतिशत आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। सूत्रों ने कहा, मौजूदा आंकड़ों से पता चलता है कि वायरस के जेएन.1 स्वरूप से न तो घातक रूप से नए मामलों में वृद्धि हो रही है और न ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या या मृत्यु दर बढ़ी है। भारत ने पूर्व में Covid-19 की तीन लहरें आ चुकी हैं। अप्रैल-जून 2021 के दौरान डेल्टा लहर में दैनिक नए मामलों और मौतों की संख्या अत्यधिक दर्ज की गई थी। सात मई, 2021 को Covid-19 के सबसे अधिक 4,14,188 नए मामले और 3,915 लोगों की मौत दर्ज की गई थी।

अब तक 4.5 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित

 

2020 की शुरुआत में महामारी शुरू होने के बाद से 4.5 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और संक्रमण के कारण देश भर में 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है और ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। वेबसाइट के मुताबिक, देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article