Daily Steps for Weight Loss: बढ़ते वजन और बिजी लाइफस्टाइल से हैं परेशान? तो अपने रूटीन में शामिल करें ये वॉक टिप्स, तेजी से घटेगा वजन
अगर आप भी अपन बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने रुटीन में बदलाव करने की जरूरत है। एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आप अपना वजन तेजी से कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए हर दिन चलना बहुत ज़रूरी है। आज की खराब और बिजी लाइफस्टाइल में लोगों के पास जिम जाने का समय नहीं होता है, लेकिन रोज थोड़ा ज्यादा चलकर आप आसानी से अपना वजन बढ़ने से रोक सकते हैं। जब आप चलते हैं, तो आपकी बॉडी से कैलोरीज बर्न होती हैं, जो वजन घटाने में मदद करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, तेजी से वजन घटाने के लिए आपको क्या करना चाहिए।
Weight Loss के लिए फॉलो करें ये Steps

सुबह या शाम की सैर
अपने दिन की शुरुआत या आखिरी में 20 से 30 मिनट की वॉक जरूर करें। ये न सिर्फ वजन कम करने में मदद करता है, बल्कि आपके दिमाग को भी फ्रेश और शांत रखता है।
सीढ़ियों का इस्तेमाल
अगर आपका ऑफिस, मेट्रो स्टेशन या किसी मॉल में हैं, तो लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। ये आपके पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और स्टेप्स बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है।
फोन पर बात करते हुए चलें
जब भी आपके पास कोई फोन कॉल आए, तो एक जगह बैठने के बजाय कमरे में या बालकनी में घूमते हुए बात करें। इससे आप लंबी बात करने के साथ-साथ चल भी लेंगे और आपको पता भी नहीं चलेगा। जिससे कुछ ही देर में आपके हजारों स्टेप्स पूरे हो जाएंगे।

पैदल जाएं
घर के पास की दुकान से दूध, सब्जी या कोई छोटा-मोटा सामान लेना हो, तो बाइक या स्कूटी से न निकलें, इससे अच्छा पैदल चलकर सामान लेने जाएं। इससे सेहत भी अच्छी रहेगी।
रोजाना कितने स्टेप्स चलना चाहिए?
- वजन कम करने के लिए शुरुआत में हर दिन 7 से 8 हजार स्टेप्स चलने का टारगेट बनाएं।
- कुछ दिनों में जब आपको इसकी आदत हो जाए, तो इसे बढ़ाकर 10,000 स्टेप्स कर लें।
- अपने स्टेप्स को ट्रैक करने के लिए आप किसी फ्री मोबाइल ऐप या स्मार्ट वॉच की मदद ले सकते हैं।

Join Channel