W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Daily Wear Gold Earrings: रोजाना पहनने के लिए 2 ग्राम सोने के 4 बेस्ट इयररिंग्स डिजाइन्स, कम वजन में मिलेगा शानदार लुक

हर महिला के डेली वियर का हिस्सा होती हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, हमने कुछ सिंपल, सोबर और लाइटवेट गोल्ड इयररिंग्स के डिजाइन चुने है। 
01:52 PM Jul 30, 2026 IST | Anjali Dahiya
हर महिला के डेली वियर का हिस्सा होती हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, हमने कुछ सिंपल, सोबर और लाइटवेट गोल्ड इयररिंग्स के डिजाइन चुने है। 
daily wear gold earrings  रोजाना पहनने के लिए 2 ग्राम सोने के 4 बेस्ट इयररिंग्स डिजाइन्स  कम वजन में मिलेगा शानदार लुक
Daily Wear Gold Earrings( Source: Social Media)

सोने की बालियां कम बजट में एक परफेक्ट और सुंदर लुक पाने का सबसे बेहतरीन तरीका हैं। ये न केवल पहनने में बेहद आरामदायक होती हैं, बल्कि आपके हर लुक में स्टाइल और एलिगेंस भी जोड़ती हैं। आमतौर पर लोग रोजाना सोने के गहने पहनने से बचते हैं, लेकिन इयररिंग्स एक ऐसी एक्सेसरी हैं जो हर महिला के डेली वियर का हिस्सा होती हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, हमने कुछ सिंपल, सोबर और लाइटवेट गोल्ड इयररिंग्स के डिजाइन चुने है।

Advertisement

1. Twisted Gold Hoops

 5 Gram Gold Earrings
5 Gram Gold Earrings( Source: Social Media)

अगर आप अपनी जूलरी में थोड़ा यूनिक टच चाहती हैं, तो ट्विस्टेड हूप बालियां एक शानदार ऑप्शन हैं। इसका ट्विस्टेड डिजाइन इसे ट्रडिशनल गोल बालियों से अलग और ट्रेंडी लुक देता है। इसे महज 2 ग्राम तक में आसानी से बनवाया जा सकता है। यह वेस्टर्न आउटफिट्स और एथनिक ड्रेसेस दोनों के साथ समान रूप से स्टाइलिश लगती है।

Advertisement

2. Geometric Stone Hoops

 Gold Bali Designs
Gold Bali Designs( Source: Social Media)

जो महिलाएं हल्की लेकिन मॉडर्न और ट्रेंडी जूलरी पसंद करती हैं, उनके लिए जियोमेट्रिक डिजाइन वाली बालियां एकदम परफेक्ट चॉइस हैं। इसके फ्रंट में दी गई छोटी-सी स्टोन डिटेलिंग इसे बेहद क्लासी बनाती है। डेली वियर के अलावा ऑफिस, पार्टी या छोटे-मोटे फंक्शंस के लिए बेहतरीन। कम बजट में बेहद फैशनेबल और एलिगेंट ऑप्शन।

Advertisement

3. Leaf Pattern Earrings

Lightweight Gold Earrings
Lightweight Gold Earrings( Source: Social Media)

अगर आपको नेचर-इंस्पायर्ड डिजाइन्स पसंद हैं, तो पत्तियों के शेप वाले ये गोल्ड इयररिंग्स आपके लिए ही हैं। इसका हल्का और मिनिमल पैटर्न रोजाना पहनने के लिए आरामदायक है। इसे आप सूट-साड़ी जैसे एथनिक वियर के साथ-साथ वेस्टर्न ड्रेसेस पर भी बेझिझक कैरी कर सकती हैं।

4. Dangle Stone Hoops

Lightweight Gold Earrings( Source: Social Media)
Lightweight Gold Earrings( Source: Social Media)

लाइटवेट जूलरी में थोड़ा ग्लैमरस और प्रीमियम टच चाहती हैं, तो यह डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। छोटे हूप के नीचे लटकता हुआ खूबसूरत स्टोन इसे बेहद अट्रैक्टिव लुक देता है। रोजाना पहनने के साथ-साथ दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर के लिए भी बढ़िया। यह कॉटन सूट और कुर्तियों के साथ जितनी अच्छी लगेगी, जींस-टॉप के साथ भी उतनी ही जचेगी।

Also Read: Latest Sui Dhaga Earrings Designs: रॉयल और एलिगेंट लुक के लिए बेस्ट हैं ये ‘सुई-धागा’ इयररिंग्स, देखें ट्रेंडी डिजाइन्स

Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।

Advertisement
Advertisement
×