India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Vitamin B12 की कमी से बढ़ता है Vitiligo का खतरा, हो सकती हैं ये समस्याएं

11:06 AM Nov 23, 2023 IST
Vitamin B12
Advertisement

आजकल के बदलते लाइफस्टाइल के कारण व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कुछ महत्त्वपूर्ण चीजें भी खत्म होती जा रही हैं। लोगों के पास समय की इतनी कमी हो गई है कि अधिकतर लोगों के पास घर में खाना बनाने का समय ही नहीं है जिस वजह से ये लोग बाहर के खाने पर निर्भर होते जा रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं बाहर के खाने की ये लत आपको सेहत से जुड़ी कई बीमारियां दे सकती है, बाहर का खाना लगातार खाने से आपके अंदर कई तरह के पोषक तत्वों की कमी हो जाती है जिनमें से एक है Vitamin B12, इस विटामिन की कमी शरीर में होने से व्यक्ति को विटिलिगो नाम की बीमारी हो सकती है।

विटिलिगो वह बीमारी होती है जिसमें व्यक्ति के शरीर के किसी भी हिस्से पर सफ़ेद दाग हो जाते हैं। विटामिन B12 की कमी से और भी बहुत सारी बीमारियां होने का खतरा रहता है, लेकिन विटिलिगो की समस्या इनमें सबसे बड़ी मानी जाती है। सफ़ेद दाग होने की यह बीमारी हाइरपिग्मेंटेशन के एकदम उल्ट होती है। Vitamin B12 की कमी से शरीर में मेलेनिन की मात्रा कम हो जाती है उस दौरान यह समस्या उत्पन्न होने का खतरा रहता है। विटामिन B12 की कमी की वजह से और कौन सी समस्याएं आपको हो सकती हैं आइए जानते हैं।

बाल झड़ने का रहता है खतरा

विटामिन B12 के कारण बाल झड़ने की समस्या होने का खतरा भी रहता है। बालों को झड़ने से रोकने के लिए अपने शरीर में विटामिन B12 की कमी न होने दें। यदि इसकी कमी शरीर में होती है तो प्रयास करने के बावजूद भी आपके बाल झड़ने कम नहीं होंगें।

इनफर्टिलिटी का खतरा

शरीर में Vitamin B12 की कमी होने से व्यक्ति की बॉडी में इनफर्टिलिटी का खतरा रहता है। यह बात कुछ रिसर्च में सामने आ चुकी है।

हाइपरपिग्मेंटेशन होने का खतरा

यदि स्किन काली, दाग- धब्बे वाली होती जा रही है तो हो सकता है आप हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या से जूझ रहें हों। हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या विटामिन B12 की कमी होने के बाद शरीर में मेलानिन बनने से हो सकती है या ऐसा ज्यादा धूप में रहने के कारण भी हो सकता है।

विटामिन B12 की कमी इन चीजों से होती है पूरी

शरीर में विटामिन B12 की कमी को न होने देने के लिए अंडे, दूध, दही, केले, बादाम, टमाटर, टोफू, स्प्राउट्स, मशरूम,मछली और मांस का सेवन कर सकते हैं। यह सभी खाद्य पदार्थ विटामिन B12 से भरपूर होते हैं। यदि B12 की कमी से आप ज्यादा परेशान से है तो इसके लिए डॉक्टर से सम्पर्क करें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article