W3Schools "खींचो सेल्फी जीतो इनाम"
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Dengue Prevention Tips: कहीं आपके घर में तो नहीं पनप रहे जानलेवा मच्छर? Dengue-Chikungunya से बचने के लिए आज ही अपनाएं ये Safety Tips

03:27 PM Jul 09, 2026 IST | Kajal Yadav
dengue prevention tips  कहीं आपके घर में तो नहीं पनप रहे जानलेवा मच्छर  dengue chikungunya से बचने के लिए आज ही अपनाएं ये safety tips
Dengue Prevention Tips (Source: AI)

आजकल अस्पतालों में डेंगू के मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा तेजी से बढ़ रही है। ये समस्या प्लेटलेट्स कम होने के कारण होती है। बारिश का मौसम गर्मी को दूर भगाने के लिए अच्छा तो होता है, लेकिन ये अपने साथ कई तरह की गंभीर बीमारियों को भी लेकर आता है, जिसके संपर्क में आने से लोगों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, टायफाइड आदि की समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये बीमारी क्यों होती है अगर नहीं, तो आज हम आपको इन बीमारियों का लक्षण और इससे बचने के कुछ जरूरी उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे करने से आप इन बीमारियों को जल्द से जल्द दूर भगा सकते हैं। आइए जानते हैं, वह उपाय कौन-कौन से हैं।

Advertisement

डेंगू के लक्षण

dengue prevention at home
dengue prevention at home (Source: social media)
  • ठंड लगना
  • भूख न लगना
  • हड्डियों में बहुत ज्यादा दर्द होना
  • बुखार आना
  • पेट में तेज दर्द
  • लगातार उल्टी
  • नाक या मसूड़ों से खून आना
  • सांस लेने में तकलीफ
  • कमजोरी महसूस होना

Dengue से बचने के लिए करें ये उपाय

rainy season dengue prevention
rainy season dengue prevention (Source: social media)
  • बारिश के मौसम में अपने घर के आस-पास किसी भी गड्ढे या डब्बे में पानी न जमा होने दें। इससे घर में मच्छर आने लगते हैं और आपको छूकर कई तरह की बीमारी पैदा कर देते हैं, इसलिए गमलों, कूलर, रखे हुए टायर में पानी भर जाए, तो उसे तुरंत निकालकर बाहर फेंक दें। इस मौसम में साफ- सफाई का खास ख्याल रखें।
  • कूलर को रोजाना साफ़ करते रहे, ताकि इसका पानी गन्दा न हो। अगर इसमें बहुत ज्यादा पानी है, तो कैरोसिन तेल डालकर रखें, इससे पानी में मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है।
  • बारिश के मौसम में पानी की टंकियों को बहुत देर तक खुला न छोड़े, इससे उसमें बहुत जल्दी मच्छर और बैक्टीरिया आने लगते हैं, जिससे उस पानी का इस्तेमाल करने से आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए हमेशा इसे अच्छी तरह ढककर रखें।
  • इस मौसम में ज्यादा से ज्यादा फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े ही पहनें। बच्चों को मच्छर से बचाने वाली क्रीम लगाकर ही बाहर भेंजें और रात को सोने के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।

डेंगू के दौरान क्या करना चाहिए क्या नहीं?

  • डेंगू होने पर लिक्विड्स जैसी चीओं का सेवन करें।
  • सादा और हल्का खाना खाएं।
  • डॉक्टर की सलाह के बिना दवाई न लें।

Also Read: Common Monsoon Diseases: मानसून का मज़ा न हो जाए फीका, जानें बारिश में फैलने वाली बीमारियां, उनके लक्षण और बचाव के उपाय

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×