India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आप भी कर रहे हैं गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग, इस थीम को कर सकते हैं फॉलो

03:16 PM Feb 21, 2024 IST
Advertisement

Destination Wedding: आज के समय हर कोई अपनी शादी को यादगार बनान चाहता है। जिसके लिए वे एक डेस्टिनेशन का चुनाव करते हैं। उन्हीं में से एक गोवा भी है। गोवा में एक खास थीम पर होने वाली शादियां सभी का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। अगर आप इस थीम को चुनते हैं, तो आपकी शादी की तस्वीरें इतनी मनमोहक होंगी कि हर कोई बस देखता रह जाएगा।

Highlights

गोवा डेस्टिनेशन वेडिंग

गोवा, अपने खूबसूरत समुद्र तटों और रोमांटिक माहौल के लिए फेमस है, अब 'Destination Wedding' के लिए भी एक खास जगह बन चुका है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने भी अपनी शादी के लिए गोवा को चुना है और एक अनोखी 'ईको-फ्रेंडली थीम' के साथ शादी कर रहे हैं। इससे उनकी शादी न सिर्फ पर्यावरण के लिए अच्छी है, बल्कि याद रखने लायक भी बनेगी। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी शादी कुछ खास हो, तो गोवा में ऐसी ही थीम वाली शादी करना एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। यकीन मानिए, आपकी शादी की तस्वीरें इतनी खूबसूरत होंगी कि हर कोई देखते ही रह जाएगा।

क्रूज शादी थीम

क्रूज शादी थीम में, दूल्हा-दुल्हन समुद्र के बीचों-बीच एक जहाज पर अपनी शादी मनाते हैं। यह थीम समुद्र की खूबसूरती और रोमांच को शादी में लाती है, जिससे शादी न सिर्फ खास बल्कि यादगार भी बनती है।

समुद्र किनारे की शादी

गोवा के समुद्र तट पर शादी करना सबसे लोकप्रिय है। समुद्र की लहरों की आवाज, सूरज की सुनहरी रोशनी और नंगे पैर रेत पर चलते हुए वादा करना, इससे ज्यादा रोमांटिक क्या हो सकता है।

बोहेमियन थीम

अगर आपको नेचुरल और आर्टिस्टिक चीजें पसंद हैं, तो बोहेमियन थीम आपके लिए परफेक्ट है। इसमें फूलों, लैंटर्न और हैंडमेड सजावट के साथ एक रिलैक्स्ड और कलरफुल वातावरण बनता है। इससे एक ऐसा वातावरण बनता है, जो रिलैक्स्ड और साथ ही कलरफुल होता है, जिसमें आप और आपके मेहमान खुद को एक खूबसूरत और सपनों जैसे माहौल में पाते हैं।

विंटेज थीम

गोवा के पुराने पुर्तगाली विला या फोर्ट में विंटेज थीम पर शादी करना भी एक अनोखा विकल्प है। यहां की पुरानी वास्तुकला और ऐतिहासिक माहौल शादी को एक रॉयल टच देते हैं।

'

इको-फ्रेंडली थीम

जो लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक रहते हैं, उनके लिए इको-फ्रेंडली थीम बेहतरीन है। इसमें ऑर्गेनिक डेकोर, प्राकृतिक फूल और सस्टेनेबल मटेरियल का इस्तेमाल किया जाता है।

बॉलीवुड थीम

बॉलीवुड के फैन्स के लिए, अपनी शादी को फिल्मी स्टाइल में मनाने का ख्वाब हो सकता है। इस थीम में डांस, म्यूजिक, और बॉलीवुड स्टाइल की सजावट से शादी में मस्ती और रोमांच भर देता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article