India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

सावधान! क्या आप भी रात का खाना कर देते हैं Skip? सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

11:53 AM Apr 02, 2024 IST
Advertisement

Diet Tips: अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं तब भी आपको रात के समय भूखे सोने की बजाय कुछ न कुछ खाकर सोना चाहिए। वजन कम करने के दौरान आपका सही समय पर खाना ज़रूरी होता है। वजन कम करने के लिए हल्का डिनर लेना आपकी सेहत और वजन दोनों के लिए फायदेमंद है।

Highlights

मोटापे को कंट्रोल करने के लिए करते हैं डाइटिंग

इन दिनों लोग मोटापे की चपेट में बहुत ज़्यादा आ रहे हैं अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए लोग योग से लेकर, डाइट जैसे कई प्रभावी तरीके आज़माते हैं। हाल फिलहाल लोगों में इंटरमिटेंट फास्टिंग का क्रेज़ देखने को मिल रहा है। अपने आप को फिट और हेल्दी रखने के लिए इन दिनों लोग रात का खाना स्किप कर रहे हैं। अब, रात का खाना नहीं खाने से आपकी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है इस बारे में हमें बता रहे हैं डॉक्टर मुकेश शंकर। चलिए डॉक्टर मुकेश शंकर से जानते हैं कि रात के समय डिनर स्किप करने से आपकी सेहत को फायदा होगा या नुकसान?

आजकल लोग वजन कंट्र्रोल करने के लिए हेल्दी डाइट फॉलो कर रहे हैं। साथ यह इतने स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं कि वह अपना एक मील स्किप भी करते हैं। रात में ज्यादा नहीं तो हल्का खाना तो जरूर खाना चाहिए। अगर आप अंदर से हेल्दी रहना चाहते हैं तो रात का खाना बिल्कुल स्किप न करें। ऐसा करने से सेहत पर बुरा असर नहीं पड़ता है। इस कारण से कब्ज, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या होती है।

इंसुलिन का लेवल बिगड़ना

अगर आप वजन कम करने के लिए रात का खाना नहीं खाते हैं तो इंसुलिन का लेवल भी बिगड़ सकता है। इंसुलिन का लेवल सही रहे इसलिए आपको डिनर जरूर करना चाहिए। वजन बढ़े नहीं इसलिए लाइट वेट खाना तो जरूर खाना चाहिए।

रात में नहीं खाना खाने से गैस या ब्लोटिंग की समस्या भी हो सकती है। कभी भी अपना ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर स्किप न करें। रात में हल्का-फुल्का खाएं। अगर आप ज्यादा खाएंगे तो खट्टी डकार हो सकती है। इससे सीने में जलन भी हो सकती है।

आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article