India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

गर्मियों में बिल्कुल न खाएं ये चीजें, हो सकता है भारी नुकसान

11:16 AM Mar 28, 2024 IST
Advertisement

Diet Tips: गर्मियों के मौसम में खान-पान का बहुत अधिक ध्यान रखना पड़ता है। थोड़ी सी भी लापरवाही आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। आइए जानते हैं इस मौसम में कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए।

Highlights

खाद्य पदार्थ से परहेज

मौसम में बदलाव होने लगा है। ठंड जा चुकि और गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में सेहत का अगर खास ध्यान रखा जाए तो कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सबसे ज्यादा इस मौसम में खाने पीने का ध्यान रखना चाहिए। अगर इस मौसम में चौकन्ना होकर भोजन नहीं करेंगे तो ना सिर्फ आप पाचन से जुड़ी समस्या से परेशान होंगी बल्कि आपको फूड प्वाइजनिंग जैसी भी गंभीर समस्या हो सकती है। आज हम आपको इस मौसम में ऐसी ही कुछ खाद्य पदार्थ से परहेज करने के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो अगर आप पूरे गर्मी के मौसम में फॉलो कर लेंगे तो यकीनन खुद को बीमार होने से बचा लेंगे...आइए जानते हैं इस बारे में।

चाय को अवॉइड करें

कुछ लोगों की आदत होती है दिन भर चाय पीने की, लेकिन गर्मियों के दिनों में चाय या कॉफी का सेवन कम कर देना चाहिए। यही नहीं गर्मियों में नॉनवेज खाना सेहत पर खतरनाक प्रभाव डाल सकता है।

 

आइसक्रीम भी है हानिकारक

इसके अलावा गर्मी में लोग आइसक्रीम खाना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा आइसक्रीम का सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।तेल वाला खाना भी गर्मी के दिनों में बीमारी पैदा कर सकता है, इससे घबराहट जैसी दिक्कत हो सकती है।

बासी खाना अवॉइड करें

इस मौसम में आपको भूल से भी बासी खाने से बचना चाहिए. क्योंकि बचा हुआ खाना 40 डिग्री से अधिक तापमान में रहने की वजह से रिएक्शन करके जहरीला हो सकता है इसलिए हमेशा ताजा खाना ही खाएं

आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘’ को अभी subscribe करें। आप हमें , और  पर भी फॉलो कर सकते हैं।PUNJAB KESARIFACEBOOK INSTAGRAMTWITTER

Advertisement
Next Article