India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

रात को 12 बजे तक खा रहे हैं खाना, सेहत पर पड़ सकता है प्रभाव

11:25 AM Mar 23, 2024 IST
Advertisement

Diet Tips: देर रात तक भोजन करना अधिकतर लोगों की इबादत बन चुका है लेकिन ऐसा करना सेहत पर खतरनाक असर डालता है. रात में खाना खाने से कई बीमारियां होने की संभावना बनी रहती है। रात में देर से खाने के कारण सेहत को काफी नुकसान होता है। पाचन तंत्र सही से काम नहीं कर पाता है, जिससे कई बीमारियां हमें घेर लेती हैं।

Highlights

रात का खाना हमारी सेहत पर बहुत बड़ा फर्क डालता है। बिजी लाइफस्टाइल या लेट नाइट जॉब के कारण कई लोग देर से रात का खाना खाते हैं। वहीं, कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जिनकी रात में देर से खाना खाने की आदत होती है। बहुत लेट खाना खाने की यह आदत सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं और लेट नाइट डिनर करते हैं तो इस आदत को आज ही बदल लें, यह आपको कई तरह से बीमार कर सकता है। दरअसल लेट खाने से भोजन जल्दी नहीं पचता है। जिससे शरीर में कई बीमारियां पैदा होती हैं।

पड़ता है ये असर

देर रात तक भोजन खाने से सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।  इससे कब्ज, गैस, हाई ब्लड प्रेशर, शुगर, मोटापा, और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारी होने की संभावना बनी रहती है। देर रात को भोजन खाकर लोग अक्सर बिस्तर पर लेट जाते हैं इससे मोटापा बढ़ता है साथ ही पाचन करने में दिक्कतों का सामना होता है। जानकारी के मुताबिक लगातार देर रात तक खाना खाने से बीपी, कोलेस्ट्रॉल या डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी भी हो सकती है। यही नहीं इससे नींद की कमी जैसी दिक्कत होने लगती है। जिस दिन आप देर रात तक खाना खाते हैं उसके अगले दिन आपको सर दर्द एसिडिटी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा ब्रेन के लिए इसे काफी नुकसानदायक बताया गया है।

ऐसे करें बचाव

देर से खाना खाने वाले लोगों को ब्रेन से रिलेटेड डिजीज होने की भी संभावना बढ़ जाती है। इन सभी बीमारियों से बचने के लिए सबसे पहले आपको देर रात तक भोजन करना छोड़ना होगा।

इसके अलावा आप कोशिश करें रोजाना रात में 9 बजे के पहले ही खाना खा लें। रात के खाने में कैफीन और शराब से बचना चाहिए। यदि आपको आधी रात में भूख लग भी रही है, तो कुछ हल्का-फुल्का खाना खा लें।

आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article