India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

अपनी डाइट में शामिल करें ओमेगा 3 फैटी एसिड, दिल के साथ कई बीमारियां होगी दूर

10:04 AM Sep 25, 2024 IST
Advertisement

Diet Tips: हेल्दी रहने के लिए जरूरी सही डाइट। अगर आपकी डाइट सही नहीं न हो तो कई बीमरियों का शिकार हो सकते हैं। इसलिए जरूरी खाने में जरूरी खाने में पोषक होना। यह हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी गुणकारी है। आइए जानते है डाइट में ओमेगा 3 फैटी एसिड शामिल करने के फायदे।

डाइट में शामिल करें ओमेगा 3 फैटी एसिड

ओमेगा 3 फैटी एसिड ऐसे जरूरी न्यूट्रिएंट में से एक हैं, जो शरीर के सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद और महत्वपूर्ण है। मुख्य रूप से ये हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। इसका सेवन रोज अपनी डाइट में जरूर शामिल करें, जिससे इसके ढेरों फायदे उठाए जा सकें। आइए जानते हैं कैसे ओमेगा थ्री फैटी एसिड है सेहत के लिए बेहद महत्वपूर्ण-

हार्ट हेल्थ

ओमेगा थ्री, खास तौर पर EPA और DHA जो कि मैकेरल और सेल्मन जैसी फैटी फिश में पाया जाता है, ये सभी हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। ये ट्राइग्लिसराइड के लेवल को कम करते हैं, शरीर में इंफ्लेमेशन होने से रोकते हैं और ब्लड प्रेशर संतुलित बनाए रखने में मदद करते हैं।

ब्रेन फंक्शन

DHA एक प्रकार का ओमेगा थ्री है जो कि ब्रेन टिश्यू का बेहद अहम हिस्सा है। ओमेगा थ्री के सेवन से कॉग्निटिव फंक्शन में सुधार होता है, मेमोरी शार्प होती है और उम्र के साथ कॉग्निटिव डिक्लाइन कम होता है।

ज्वाइंट हेल्थ

ओमेगा थ्री के एंटी इंफ्लेमेटरी गुण ज्वाइंट हेल्थ को बहुत फायदा पहुंचाते हैं। आर्थराइटिस जैसी स्थिति में ये ज्वाइंट के मूवमेंट और फ्लेक्सिबिलिटी में मदद करते हैं और दर्द से राहत देते हैं।

मूड और मेंटल हेल्थ

कुछ शोध के अनुसार ओमेगा थ्री फैटी एसिड के सेवन से मूड डिसऑर्डर जैसे एंग्जायटी, डिप्रेशन दूर होते हैं। ये न्यूरोट्रांसमीटर के फंक्शन में मदद करते हैं और मूड बैलेंस करते हैं।

आई हेल्थ

DHA आंखों की रेटीना में भी पाया जाता है। ओमेगा थ्री का सेवन करने से आई साइट अच्छी होती है और उम्र संबंधित मैक्यूलर डिजनरेशन कम होता है।

स्किन हेल्थ

ओमेगा थ्री मॉइश्चर रिटेंशन करता है, इंफ्लेमेशन कम करता है और एक्जिमा और सोरियासिस जैसी स्किन संबंधित बीमारियों में लाभ पहुंचाता है। इस तरह स्किन के अच्छे हेल्थ के लिए ओमेगा थ्री फैटी एसिड बेहद जरूरी है।

प्रेग्नेंसी

प्रेग्नेंसी के दौरान फीटल के ब्रेन और आई डेवलपमेंट के लिए ओमेगा थ्री फैटी एसिड बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यही कारण है कि प्रेग्नेंट महिलाओं को अक्सर ओमेगा थ्री के सप्लीमेंट भी दिए जाते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Next Article