For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

स्वाद ही नहीं कई गुणों से भरपूर है White Butter, चौंका देंगे इसके फायदे

12:28 PM May 28, 2024 IST
स्वाद ही नहीं कई गुणों से भरपूर है white butter  चौंका देंगे इसके फायदे

Diet Tips: हम लोग आमतौर पर येलो बटर का सेवन करते हैं। हालांकि बाजार का यह मक्खन सेहत के लिए कई तरह से हानिकारक होता सकता है। ऐसे में आप घर पर बने ताजा सफेद मक्खन (White Butter) को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं

Highlights

  • आमतौर पर येलो बटर का सेवन करते हैं
  • बाजार का मक्खन सेहत के लिए हानिकारक
  • डाइट में शामिल करें सफेद मक्खन

सेहत के लिए फायदेमंद है  White Butter

मक्खन हमारी डाइट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। लोग कई तरीकों से इसे खाना पसंद करते हैं। क्या आपने कभी घर का बना ताजा सफेद मक्खन (White Butter) ट्राई किया है। होममेड यह मक्खन स्वादिष्ट होने के साथ ही ढेर सारे गुणों से भरपूर होता है। यह इंस्टेंट एनर्जी का सोर्स होने के साथ ही सेहत को अन्य फायदे भी पहुंचाता है। आइए जानते हैं सफेद मक्खन के कुछ गजब के फायदे।

शरीर का फैट कम करे

सफेद मक्खन में कॉन्जुगेटेड लिनोलिक एसिड (CLA) होता है, जो डेयरी प्रोडक्टस में पाया जाने वाला एक प्रकार का फैटी एसिड है। सीएलए विभिन्न स्वास्थ्य लाभों से जुड़ा हुआ है, जिसमें बेहतर इम्यून फंक्शन, सूजन में कमी और संभावित कैंसर विरोधी गुण आदि शामिल हैं।

पाचन तंत्र बेहतर करे

सफेद मक्खन में ब्यूटायरेट होता है, जो एक शॉर्ट-चेन फैटी एसिड होता है, जो गट हेल्थ को बनाए रखने में भूमिका निभाता है। ब्यूटायरेट कोलन में डाइटरी फाइबर के फर्मेंटेशन द्वारा निर्मित होता है और कोलन सेल्स के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, सूजन को कम करता है और कोलन से जुड़ी बीमारियों को रोकने में मदद कर सकता है।

त्वचा को हेल्दी बनाए

यह त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार करता है। सफेद मक्खन में मौजूद विटामिन और हेल्दी फैट त्वचा के बेहतर स्वास्थ्य में योगदान करते हैं। विटामिन ए त्वचा को ड्राई होने से रोकने में मदद करता है, जबकि विटामिन ई एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करता है, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। ये पोषक तत्व त्वचा को नमीयुक्त, कोमल और युवा बनाए रखने में मदद करते हैं।

मूड में सुधार करे

हेल्दी फैट का समृद्ध स्रोत होने के कारण इसे डाइट में शामिल करने से कई फायदे मिलते हैं। इसमें सेचुरेटेड और अनसेचुरेटेड फैट जैसे हेल्दी फैट होते हैं, जो सेल स्ट्रक्चर, हार्मोन प्रोडक्शन और आपकी ऊर्जा स्तर को बनाए रखने के लिए जरूरी हैं। ये फैट मस्तिष्क के कामकाज में मदद कर सकते हैं और मूड में सुधार कर सकते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×