India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

हरे और काले अंगूर से अधिक फायदेमंद होते हैं लाल अंगूर, डाइट में करें शामिल

12:28 PM May 11, 2024 IST
Advertisement

Diet Tips: फल हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। फलों में कई पोषक तत्व पाएं जाते हैं, जो हमें हेल्दी और ताकरवर बनाने में मदद करता है। वहीं ग्रमियों के मौसम में अंगूर खाना भी काफी अच्छा होता है। बता दें, अंगूर खाना लगभग हर किसी को बेहद पसंद होता है। इस फल के कई प्रकार होते हैं हरा अंगूर काला अंगूर और लाल अंगूर। लेकिन इन सब में लाल अंगूर के हेल्थ बेनिफिट्स काफी ज्यादा बताए जाते हैं। लाल अंगूरों का हार्ट हेल्थ पर सीधा प्रभाव पड़ता है।

Highlights

बेहतर होते हैं लाल अंगूर

लाल अंगूर अपने स्वाद के साथ-साथ न्‍यूट्रिशन पावरहाउस के रूप में जाना जाता है, जो अक्सर हेल्थ बेनिफिट्स के मामले में अन्य अंगूर की किस्मों से आगे निकल जाता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, लाल अंगूरों में हाई लेवल के रेस्वेराट्रोल, क्वेरसेटिन और फ्लेवोनोइड होते हैं, जिनको स्ट्रॉन्ग कंपाउंड के रूप में जाना जाता है। ये एंटीऑक्सिडेंट शरीर में बहुत जरूरी भूमिका निभाते हैं, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियां और कुछ कैंसर जैसी पुरानी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

मैंगनीज के अच्छे सोर्स होते हैं लाल अंगूर

यह अंगूर न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। यह अंगूर मैंगनीज का एक अच्छा सोर्स होता है। जो हड्डियों की हेल्थ और डाइजेशन को बढ़ावा देता है। इसके अलावा लाल अंगूर खाने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

बीमारियों से रहते हैं दूर

लाल अंगूर में फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो कई बीमारियों को कम करने में मदद करते हैं। इसे खाने से कोलन कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है। लाल अंगूर खाने से कई तरह की एलर्जी से भी छुटकारा मिलता है।

एंटीऑक्सीडेंट का पावरहाउस

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर लाल अंगूर कई हेल्थ रिलेटेड प्रॉब्ल्म्स को दूर करने में मदद करता है। इसमें अन्य फलों की तुलना में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है। जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मददगार है।

डाइजेशन अच्छा होता है

लाल अंगूर में मौजूद पोटेशियम और फाइबर आपकी हेल्थ को बनाए रखने में मदद करते हैं। रेगुलर रूप से लाल अंगूर खाने से डाइजेशन में आसानी होती है। दरअसल, इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बढ़ावा देता है।

कोलेस्ट्रॉल के लेवल को करता है कम

अंगूर में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। अगर आप रोजाना लाल अंगूर खाते हैं तो शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम हो जाता है और आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Next Article