India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

रात के समय भूलकर भी न खाएं ये फूड्स आइटम्स, बिगड़ सकता है स्वास्थ्य

04:31 PM Nov 03, 2023 IST
Advertisement

अक्सर कई खाने की ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें खाना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। कई लोग अपने स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए उन सभी चीजों का सेवन करते हैं जिन्हें स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा माना जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं की आप जिन खाद्य पदार्थों का सेवन कर रहे हैं उन्हें खाने का सही समय क्या है? दरससल शरीर को फिट रखने वाले कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं जिन्हें सही समय पर खाने से ही आपको लाभ मिल सकता है। यानि कि कुछ को खाने का सही समय रात है और कुछ को खाने का सही समय दिन है। यदि आप खाने की उन चीजों को सही समय के अनुसार नहीं खाएंगे तो इससे आपके स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं खाने की कौन सी चीजें आपको किस समय पर खानी चाहिए।

फलों का रात में न करें सेवन

यह सभी जानते हैं कि फल सेहत के लिए कितने लाभकारी होते हैं। फलों के अंदर भारी मात्रा में कई प्रकार के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि, फलों का सेवन सुबह के समय और दिन में करना अच्छा होता है। फलों को रात के समय न खाएं क्योंकि फलों में भारी मात्रा में कार्ब्स और शुगर पाएं जाते हैं जिन्हें रात में खाने से ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है। फलों का सेवन रात में करने से व्यक्ति पेट संबंधी बीमारियों का शिकार भी होता है।

चिकन को रात में कहें न

बहुत से लोग चिकन खाना पसंद करते हैं। चिकन में भारी मात्रा में प्रोटीन भी होता है इसलिए यह सेहत के लिए अच्छा है लेकिन चिकन का सेवन रात के समय न करें क्योंकि इसमें अधिक प्रोटीन होने के कारण यह पाचन प्रणाली को खराब करता है रात में इसे खाने से गैस बनने की समस्या भी होने लगती है। आप दिन में चिकन का सेवन कर सकते हैं।

दही या लस्सी के सेवन से रात में बचें

बहुत से लोग खुद को फिट रखने और खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए दही खाना पसंद करते हैं। दही एक पौष्टिक और गुणकारी आहार है। दही खाने से त्वचा में निखार आता है, हड्डियां और पाचन प्रणाली मज़बूत होती है लेकिन दही को रात के समय में नहीं खाना चाहिए। दही को रात में खाने से पेट में गैस की समस्या और सर्दी-खांसी हो सकती है।

रात में न खाएं ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स में भारी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, शुगर, विटामिन, मिनरल और जरुरी पोषक तत्व होते हैं। ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह डॉक्टर्स द्वारा भी दी जाती है लेकिन यदि ड्राई फ्रूट्स दिन में खाएं जाते हैं तो इससे सेहत अच्छी रहती है पर रात में ड्राई फ्रूट्स का सेवन आपके ऊपर हानिकारक प्रभाव ड़ालता है।

रात में न खाएं ऑयली फ़ूड

रात के समय में ऑयली फ़ूड से परहेज करें। ऑयली फ़ूड को रात में खाने से आपको पेट से जुडी कई तरह की बिमारियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन में ऑयली फ़ूड का सेवन किया जा सकता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article